Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

पीटीयू के पूर्व वीसी रजनीश अरोड़ा गिरफ्तार, करोड़ों के घपले का आरोप

0
282

चंडीगढ़/कपूरथला। पंजाब तकनीकी विश्‍वविद्यालय (पीटीयू) के पूर्व कुलपति रजनीश अरोड़ा को विजिलेंस की टीम मेंं गिरफ्तार किया है। उनको अमृतसर में उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि कपूरथला की विजिलेंस की टीम रजनीश अराेड़ा को गिरफ्तार किया। उनको कपूरथला की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उनको चार दिन के रिमांड पर दिया है। उन पर पीटीयू की वीसी रहते हुए वित्‍तीय अनियमितता और घपले में शामिल होने का आरोप है।
रजनीश अरोड़ा को दोपहर बाद अदालत में पेश किया गया। विजिलेंस ने उनको 15 दिन का रिमांड मांगा लेकिन अदालत ने चार दिन का रिमांड दिया। विजिलेंस का कहना था कि उनसे कई मामलों को लेकर पूछताछ  की जानी है। पुलिस आैर विजिलेंस के अधिकारी अभी इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दे रहा हैं। उनका कहना है कि अभी जांच चल रही है और ऐसे में अधिक जानकारी नहीं दी जा सकती है।
कपूरथला की अदालत में किया गया पेश, चार दिन के रिमांड पर
रजनीश अरोड़ा पर पीटीयू में वित्तीय अनियमितताएं, डिस्टेंस एजूकेशन की व्यवस्था को अपने जानकार को ठेके पर देने और नियमों को दरकिनार कर बहाली करने का आरोप है। इस संबंध प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने पिछले दिनों एफआइआर दर्ज करवाई थी। चन्‍नी ने अरोड़ा पर 24 करोड़ रुपये का घोटला करने का आरोप लगाया था।
पूर्व वीसी अरोड़ा इस समय अमृतसर इंजीनियरिंग कॉलेज में मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे हैं। दिसंबर 2008 से जनवरी 2015 तक अरोड़ा के कार्यकाल में कई तरह के मामलों के कारण पीटीयू चर्चा में रहा। तत्कालीन अकाली-भाजपा सरकार में उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो हुई।