Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

पाकिस्तान के साथ हो रहे संयोगों को देख शशि थरूर ने पूछा, तो क्या 26 साल बाद सरफराज बनेंगे पीएम?

0
272

  • 2019 विश्व कप ने पाकिस्तान को दिलाई 1992 विश्व कप की याद
  • दोनों विश्व कप में पाकिस्तान ने अपराजित न्यूजीलैंड को हराया

Dainik Bhaskar

Jun 30, 2019, 09:14 AM IST

खेल डेस्क. वर्ल्ड कप 2019 में पाकिस्तान के साथ शुरुआती आठ मैचों में कुछ वैसे ही संयोग हुए, जैसे कि उसके साथ 1992 विश्व कप में हुए थे। इस टूर्नामेंट के अपने सातवें मैच में पाकिस्तान ने अपराजित चल रही न्यूजीलैंड को मात दी थी। इत्तेफाक से बिल्कुल ऐसा ही 1992 विश्व कप में भी हुआ था और उस वक्त वो टूर्नामेंट की चैम्पियन बनी थी। इन कई समानताओं को एकसाथ देखने के बाद लोग एकबार फिर पाकिस्तान के चैम्पियन बनने की बात करने लगे। इस काम में कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर भी पीछे नहीं रहे, उन्होंने भी एक ट्वीट करते हुए इन इत्तेफाकों पर हैरानी जताई और पूछा कि क्या सरफराज 1945 में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनेंगे?

थरूर ने किया था ये ट्वीट

शशि थरूर ने जो ट्वीट किया उसमें उन्होंने लिखा, ‘ये बेहद अजीब है और अब ज्यादा अजीब हो गया है, जब अपने सातवें मैच में पाकिस्तान ने अबतक अपराजित रही न्यूजीलैंड को हरा दिया। क्या इसका मतलब ये है कि CWC2019 भी वे ही जीतेंगे या जैसा कि एक मसखरे ने बताया है कि सरफराज अहमद 26 साल बाद (1945 में) पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनेंगे?’ अपने इस ट्वीट के साथ थरूर ने दोनों विश्व कप में समानता दिखाने वाली एक लिंक भी शेयर की।

इस वजह से थरूर ने किया ट्वीट

थरूर ने ये ट्वीट दोनों वर्ल्ड कप (1992 और 2019) में पाकिस्तानी टीम के साथ हुई एक जैसी बातों को देखने के बाद किया। उस विश्व कप को पाकिस्तान ने इमरान खान की कप्तानी में जीता था, जो आगे चलकर साल 2018 में वहां के प्रधानमंत्री बन गए। इसी वजह से थरूर ने पूछा कि क्या क्रिकेट विश्व कप 2019 पाकिस्तान जीत रहा है और क्या 26 साल बाद सरफराज वहां के पीएम बनेंगे।

  पहला मैच दूसरा मैच तीसरा मैच चौथा मैच पांचवां मैच छठा मैच सातवां मैच आठवां मैच
1992 विश्व कप हार जीत रद्द हार हार जीत जीत जीत
2019 विश्व कप हार जीत रद्द हार हार जीत जीत जीत

दोनों विश्व कप में पाकिस्तान के लिए दिखी इतनी समानता

इत्तेफाक 1: पहले मैच में वेस्टइंडीज से मिली हार

इत्तेफाकों की शुरुआत टूर्नामेंट में पाकिस्तानी टीम के पहले मैच के साथ ही शुरू हो गई थी, जब उसे वेस्टइंडीज ने हराया था। क्योंकि 1992 वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तान ने अपना पहला मैच विंडीज के हाथों ही गंवाया था।

इत्तेफाक 2: दूसरे मैच में मिली जीत

पहला मैच हारने के बाद 92 विश्व कप में पाकिस्तान ने दूसरे मैच में जीत दर्ज की थी। इस बार भी पाकिस्तान ने अपने दूसरे मैच में इंग्लैंड को हराया था।

इत्तेफाक 3: तीसरे मैच का परिणाम नहीं निकला

1992 विश्व कप में पाकिस्तान का तीसरा मैच बारिश की वजह से नहीं हो सका था। इस बार भी ऐसा ही हुआ और श्रीलंका के साथ होने वाला उसका तीसरा मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया।

इत्तेफाक 4 और 5: चौथे और पांचवें मैच में मिली हार

1992 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम अपना चौथा और पांचवां मैच हार गई थी। 2019 वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तान ने अपना चौथा मैच ऑस्ट्रेलिया के हाथों और पांचवां मैच भारत के हाथों गंवा दिया।

इत्तेफाक 6: छठे मैच में दर्ज की जीत

1992 वर्ल्ड कप के छठे मैच में पाकिस्तान ने जीत दर्ज की थी। 2019 में भी ऐसा ही हुआ और अपने छठे मैच में उसने दक्षिण अफ्रीका को हरा दिया।

इत्तेफाक 7: अपराजित रही न्यूजीलैंड को हराया

1992 में पाकिस्तानी टीम का मुकाबला जब न्यूजीलैंड से हुआ था, तब तक उसने (न्यूजीलैंड ने) टूर्नामेंट का एक भी मैच नहीं हारा था। इस बार भी पाकिस्तान जब कीवी टीम से खेला तब तक न्यूजीलैंड की टीम एक भी मैच नहीं हारी थी। तब भी न्यूजीलैंड को पहली बार पाकिस्तान ने हराया था, इस बार फिर कीवी टीम की पहली हार पाकिस्तान के हाथों ही हुई है।

इत्तेफाक 8:

  • 1992 में पाकिस्तानी टीम में इंजमाम-उल-हक प्रमुख बल्लेबाज थे।
  • 2019 में पाकिस्तानी टीम में उनके भतीजे इमाम-उल-हक प्रमुख बल्लेबाज हैं।

इत्तेफाक 9:

  • 1992 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम के छठे मैच में आमिर सोहैल मैन ऑफ द मैच बने थे, जो कि लेफ्ट हैंडर बल्लेबाज थे।
  • 2019 वर्ल्ड कप के छठे मैच में हारिस सोहैल मैन ऑफ द मैच बने, ये भी लेफ्ट हैंडर पाकिस्तानी बल्लेबाज हैं।

इत्तेफाक 10:

  • 1992 से पहले हुए दो विश्व कप को भारत (1983) और ऑस्ट्रेलिया (1987) ने जीता था।
  • 2019 से पहले हुए दो विश्व कप को भारत (2011) और ऑस्ट्रेलिया (2015) ने जीता है।

इत्तेफाक 11:

  • 1992 का विश्व कप ‘राउंड रॉबिन’ फॉर्मेट में खेला गया था। जिसमें सभी टीमों को एक-दूसरे के साथ खेलना था और टॉप 4 स्थान पर रही टीमें सेमीफाइनल में पहुंची थीं।
  • 2019 का वर्ल्ड कप भी इसी फॉर्मेट में खेला जा रहा है, जिसमें सभी 10 टीमें एक-दूसरे के साथ खेल रही हैं और टॉप चार में रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।