Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

नायब सैनी के दिशा निर्देश पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने जिला प्रभारियों की नियुक्ति की

0
30
नायब सैनी के दिशा निर्देश पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने जिला प्रभारियों की नियुक्ति की
चण्डीगढ़ : हरियाणा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नायब सैनी के निर्देशानुसार अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सत्यप्रकाश जरावता ने प्रदेश के सभी जिलों के लिए प्रभारियों की नियुक्तियां की है।
ये जानकारी देते हुए मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता राघव संजीव घारू ने बताया कि वरिष्ठ नेता रामपाल पाली, प्रदेश उपाध्यक्ष को पंचकूला जिले का प्रभारी, चन्द्रप्रकाश बोस्ती प्रदेश उपाध्यक्ष को भिवानी जिले का प्रभारी, विक्रम अरुआ अधिवक्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष को गुरुग्राम जिले का प्रभारी, कमल निम्बल अधिवक्ता, प्रदेश सचिव को नुहं जिले का प्रभारी, योगेश तंवर प्रदेश उपाध्यक्ष को नारनौल जिले का प्रभारी, सूरजमल किलोई, प्रदेश उपाध्यक्ष को झज्जर जिले का प्रभारी, डॉ. दिनेश शास्त्री, प्रदेश सचिव को जींद जिले का प्रभारी, अजय खुन्डिया, प्रदेश सचिव  को फतेहाबाद जिले का प्रभारी, श्रीमती प्रशांता चावरिया, प्रदेश सचिव को करनाल जिले का प्रभारी, मोहित बाल्मीकि, प्रदेश सचिव को रोहतक जिले का प्रभारी, नरेश नम्बरदार, प्रदेश सचिव को पलवल जिले का प्रभारी, सेवानिवृत्त डीईओ रमेश को सोनीपत जिले का प्रभारी, कृष्ण भुक्कल, पूर्व जिला अध्यक्ष को कुरुक्षेत्र जिले का प्रभारी, हितेंदर चौधरी, पूर्व जिला प्रभारी को कैथल जिले का प्रभारी, डॉ. यशपाल, चेयरमैन एवं पूर्व जिला अध्यक्ष को फरीदाबाद जिले का प्रभारी, सुरेश धनोंदा, पूर्व प्रदेश महामंत्री को सिरसा जिले का प्रभारी, रमेश बाल्मीकि, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य को चरखीदादरी जिले का प्रभारी, मुख्त्यार बाजीगर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य को हिसार जिले का प्रभारी, रोशन लाल, पूर्व कर्मचारी प्रधान को अम्बाला जिले का प्रभारी, सेवानिवृत्त बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक कुलभूषण चौधरी को रेवाड़ी जिले का प्रभारी, श्रीमति सुनीता अरधाना, पूर्व सदस्य, सफाई आयोग को पानीपत जिले का प्रभारी तथा सेवानिवृत्त एसई विनोद को यमुनानगर जिले का प्रभारी बनाया गया है।
भाजपा एससी मोर्चा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष  जरावता ने नवनियुक्त अनुसूचित जाति मोर्चा पदाधिकारियों  को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी के साथ से प्रदेश भाजपा संगठन को ओर अधिक मजबूती मिलेगी।