
यमुनानगर | गुरु नानक खालसा कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह की भव्य शुरुआत हुई। विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों के द्वारा महिलाओं से संबंधित अनेक विषयों को लेकर नुक्कड़ नाटक का मंचन साथ लगती कॉलोनियों में किया गया। नुक्कड़ नाटक में अवैध गर्भपात, भ्रूण हत्या, लड़कियों व महिलाओं के साथ भेदभाव, एसिड अटैक, छेड़छाड़ जैसे ज्वलंत विषय शामिल थे। काॅलेज प्राचार्य डॉ. मेजर हरिंद्रर सिंह कंग ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाने के साथ-साथ उन्हें सामाजिक सरोकारों से संबंधित अनेक विषयों में भी जागरूक किया जाता है। अगली कड़ी में कॉलेज की छात्राओं के लिए जिम्नेजियम हाल में आत्म रक्षा के लिए जुम्बा प्रशिक्षण सप्ताह का भी शुभारंभ सोमवार किया गया, जो सात मार्च तक लगातार चलेगा।



















