Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

 दिल्ली ट्रेड फेयर में हरियाणा पवेलियन का अवलोकन करने पहुँचे हरियाणा के राज्यपाल

0
72

दिल्ली ट्रेड फेयर में हरियाणा पवेलियन का अवलोकन करने पहुँचे हरियाणा के राज्यपाल

हरियाणा पवेलियन में प्रदेश की संस्कृतिक विरासत के साथ व्यापारिक यात्रा की तस्वीर प्रस्तुत की गई- राज्यपाल

ट्रेड फेयर 14 से 27 नंवबर तक दिल्ली प्रगति मैदान में हुआ आयोजित

चंडीगढ़ 27 नंवबर- हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 42वें अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में हरियाणा पवेलियन में प्रदेश की संस्कृतिक विरासत के साथ प्रगति और व्यापार की यात्रा की तस्वीर प्रस्तुत की गई। उन्होंने कहा कि यह व्यापार मेला छोटे स्वयं सहायता समूहों से लेकर बड़े उद्योगों को अपने उत्पादों का व्यापार करने का मंच प्रदान करता है।

श्री दत्तात्रेय रविवार देर सायं दिल्ली के प्रगति मैदान में लगाए गए भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हरियाणा पवेलियन का अवलोकन करने उपरांत मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने इस पवेलियन में लगाए गए सभी स्टालों को रूचि लेकर देखा और स्टाल संचालकों से बात भी की। राज्यपाल के आगमन पर वनचारी की नृत्य पार्टी ने ढोल-नगाडों के साथ उनका स्वागत किया। राज्यपाल को हरियाणा में सम्मान की सूचक पगड़ी भी पहनाई गई। इस बार व्यापार मेला में बनाए गए हरियाणा पवेलियन में लगभग 50 स्टाल लगाए गए और इसे आकार इस ढंग से दिया गया था जिसमें आगंतुकों को प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के साथ प्रदेश की उन्नति और व्यापारिक गतिविधियों की झलक मिले।

हरियाणा पवेलियन का अवलोकन करने उपरांत मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए राज्यपाल ने कहा कि हरियाणा पवेलियन को बहुत ही आकर्षक तरीके से दर्शाया गया जिसमें परंपरा, ग्रामीण परिवेश के साथ-साथ आधुनिक तकनीक का संगम है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सूचना प्रौद्योगिकी, इलैक्ट्रोनिक्स, आटो मोबाइल इत्यादि उद्योगों में आगे बढ रहा है और हरियाणा राज्य आज उत्तर भारत का प्रमुख औद्योगिक केन्द्र बन गया  है। उन्होंने कहा कि राज्य का गुरूग्राम नगर औद्योगिक और आईटी के क्षेत्र में उभर कर सामने आया है और गुरुग्राम को  भारत की शिलिकॉन वैली भी कहा जाता है।
आज हरियाणा से विभिन्न उत्पादों का  एक्सपोर्ट लगभग 1.20 लाख करोड रूपए से अधिक हो गया है। उन्होंने कहा कि राज्य के पानीपत, सोनीपत, हिसार और फरीदाबाद में भी उद्योगों को काफी बढावा मिल रहा है तथा किसान और व्यवसायी राज्य के विकास में अपना पूरा योगदान दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की अगुवाई में चलाई जा रही वर्तमान हरियाणा सरकार के कार्यों की प्रशंसा करते हुए राज्यपाल ने कहा कि सरकार आईटी के क्षेत्र को आगे बढा रही है और इसी कडी़ में ई-गर्वनेंस के माध्यम से विभिन्न योजनाएं व नीतियाँ क्रियान्वित कर आम लोगों को सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ई-गर्वनेंस लागू करने से सरकारी कामकाज में पारदर्शिता आई है और लोगों को जल्द व सुलभ तरीके से योजनाओं का लाभ मिल रहा है, इससे भ्रष्टाचार पर लगाम भी लगी है।

श्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि आज विकास की दृष्टि से हरियाणा  में स्वच्छ व भयमुक्त वातावरण हैं और छोटे-छोटे कुटीर उद्योगों को भी आगे बढाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से लोगों को रोजगार के साधन उपलब्ध हो रहे हैं और राज्य सभी क्षेत्रों में प्रगति कर रहा है। हरियाणा में आज संस्कृति, खेल, तकनीक, उद्योग अर्थात सभी क्षेत्रों को आगे बढाया जा रहा है और राज्य में विकास को गति दी जा रही है।

इस मौके पर ट्रेड फेयर एथोरिटी हरियाणा की मुख्य प्रशासक डा. जी. अनुपमा, महाप्रबंधक श्री अनिल चौधरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

फोटो कैप्शन – हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित व्यापार मेला में हरियाणा पवेलियन का अवलोकन करते हुए। साथ में ट्रेड फेयर अथॉरिटी ऑफ़ हरियाणा की मुख्य प्रशासक डॉ जी अनुपमा, जीएम अनिल चौधरी भी हैं ।