चंडीगढ़, सुनीता शास्त्री। रीजनल आर्गेन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गेनाइजेशन (आरओटीटीओ), पीजीआईएमईआर व अल्केमिस्ट हॉस्पिटल द्वारा ‘ वल्र्ड आर्गेन डोनेशन डे’ के ‘अवेयरनेस कम सेंसीटाइजेशन सेशन’ कार्यक्रम में अल्केमिस्ट हॉस्पिटल के डॉक्टरों सहित 35 कर्मचारियों ने बुधवार को रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर कर अंग दान की शपथ ली। ‘ वल्र्ड आर्गेन डोनेशन डे’ 13 अगस्त को मनाया जाता हैकार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को अंगों के दान के महत्व के बारे में जागरूक करना था। मृत्यु के बाद या एक जीवित दाता के रूप में अंगों के दान का निर्णय वास्तव में अंग ट्रांसप्लांट की प्रतीक्षा कर रहे कई रोगियों को जीवन का अनमोल उपहार है। इसके अलावा यह देश भर में मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट में चल रही कई रिसर्च प्रोजेक्ट्स में भी मदद करता हैं। हालांकि अधिकांश अंगों और टिश्यूज का दान मृत्यु के बाद हो सकता है, जबकि किडनी, लिवर या लंग का एक हिस्सा, टिश्यूज को जीवित रहते हुए भी दान किया जा सकता है।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020