Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

टीम इंडिया वेस्टइंडीज में लगातार चौथी सीरीज जीती, कोहली ने करियर का 43वां शतक लगाया

0
137

  • भारत ने वेस्टइंडीज को तीसरे वनडे में डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 6 विकेट से हराया
  • वेस्टइंडीज ने 35 ओवर में 7 विकेट पर 240 रन बनाए, भारत ने 32.3 ओवर में 4 विकेट पर 256 रन बना लिए
  • बारिश के कारण मैच को 35 ओवर का किया गया, डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर भारत को 255 रन का लक्ष्य मिला
  • भारत विंडीज में लगातार चार सीरीज जीतने वाला पाकिस्तान के बाद दूसरा देश बना

Dainik Bhaskar

Aug 15, 2019, 04:46 AM IST

खेल डेस्क. भारत ने बुधवार को पोर्ट ऑफ स्पेन (त्रिनिदाद) में खेले गए तीसरे वनडे में डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही उसने तीन वनडे की सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम वेस्टइंडीज में लगातार चौथी सीरीज जीती। उसे सीरीज में पिछली हार 2006 में मिली थी। साथ ही भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 9वीं सीरीज जीतने में सफल रही। भारत विंडीज में लगातार चार सीरीज जीतने वाला पाकिस्तान के बाद दूसरा देश बन गया है।

वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 7 विकेट पर 240 रन बनाए। डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर भारत को 255 रन का लक्ष्य मिला। बारिश के कारण मैच को 35 ओवर का किया गया था। भारत ने 32.3 ओवर में 4 विकेट पर 256 रन बना लिए। कप्तान विराट कोहली ने लगातार दूसरे मैच में शतक लगाते हुए 114 रन बनाए। यह उनके करियर का 43वां शतक है। श्रेयस अय्यर ने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक लगाते हुए 65 रन की पारी खेली। कोहली को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड मिला।

टीम इंडिया

भारत ने वेस्टइंडीज को लगातार पांचवें मैच में हराया
सीरीज का पहला मैच गुयाना में बारिश के कारण रद्द हो गया था। दूसरे मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 59 रन हराया था। भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले पांचवें मुकाबलों में जीती है। उसे पिछली बार 27 अक्टूबर 2018 को पुणे में जीत मिली थी।

कोहली एक देश के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज

बल्लेबाज किसके खिलाफ शतक
सचिन तेंदुलकर ऑस्ट्रेलिया 9
विराट कोहली वेस्टइंडीज 9
विराट कोहली श्रीलंका 8
विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया 8
सचिन तेंदुलकर श्रीलंका 8

कोहली सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे कप्तान

कप्तान देश पारी शतक
रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया 220 22
विराट कोहली भारत 76 21
एबी डीविलियर्स दक्षिण अफ्रीका 98 13
सौरव गांगुली भारत 143 11

ऋषभ पंत खाता भी नहीं खोल सके
शिखर धवन 36 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी की। ऋषभ पंत खाता भी नहीं खोल सके। उन्हें फैबियन एलेन ने कीमो पॉल के हाथों कैच कराया। रोहित शर्मा 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
 

गेल

गेल ने 8 चौके और 5 छक्के लगाए

वेस्टइंडीज के लिए क्रिस गेल ने 41 गेंद पर 72 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 5 छक्के लगाए। इविन लुईस ने 43 रन का योगदान दिया। गेल-लुईस ने 10.5 ओवर में 115 रन की साझेदारी की। गेल ने करियर का 54वां अर्धशतक लगाया। भारत के लिए खलील अहमद ने तीन और मोहम्मद शमी ने दो विकेट लिए।

हेटमायर-होप की अर्धशतकीय साझेदारी

शिमरॉन हेटमायर 32 गेंद पर 25 रन बनाकर मोहम्मद शमी की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने होप के साथ तीसरे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की। शाई होप (24) को रविंद्र जडेजा ने बोल्ड किया। निकोलस पूरन 16 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हुए। कार्लोस ब्रैथवेट 16 और जेसन होल्डर 14 रन बनाकर आउट हुए। फैबियन एलेन 6 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले गेल और लुईस ने शुरुआती 9.1 ओवर में ही 100 रन की साझेदारी पूरी कर ली थी।

स्कोरकार्ड : वेस्टइंडीज

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
क्रिस गेल कै. कोहली बो. खलील 72 41 8 5
इविन लुईस कै. धवन बो. चहल 43 29 5 3
शाई होप बो. जडेजा 24 52 1 0
शिमरॉन हेटमायर बो. शमी 25 32 1 0
निकोलस पूरन कै. (सब.) मनीष बो. शमी 30 16 1 3
जेसन होल्डर कै. कोहली बो. खलील 14 20 0 0
कार्लोस ब्रैथवेट कै. पंत बो. खलील 16 14 1 1
फैबियन एलेन नाबाद 6 7 1 0
कीमो पॉल नाबाद 0 0 0 0

रन : 240/7, ओवर : 35, एक्स्ट्रा : 10.

विकेट पतन : 115/1, 121/2, 171/3, 171/4, 211/5, 221/6, 236/7.

गेंदबाजी : भुवनेश्वर कुमार: 5-1-48-0, मोहम्मद शमी: 7-1-50-2, खलील अहमद: 7-0-68-3, युजवेंद्र चहल: 7-0-32-1, केदार जाधव: 4-0-13-0, रविंद्र जडेजा: 5-0-26-1.

स्कोरकार्ड : भारत

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
रोहित शर्मा रनआउट (एलेन/रोच) 10 6 2 0
शिखर धवन कै. कीमो पॉल बो. एलेन 36 36 5 0
विराट कोहली नाबाद 114 99 14 0
ऋषभ पंत कै. कीमो पॉल बो. एलेन 0 1 0 0
श्रेयस अय्यर कै. होल्डर बो. रोच 65 41 3 5
केदार जाधव नाबाद 19 12 1 1

रन : 256/4, ओवर : 32.3, एक्स्ट्रा : 12.

विकेट पतन : 25/1, 91/2, 92/3, 212/4.

गेंदबाजी : केमार रोच: 7-0-53-1, जेसन होल्डर: 4-0-39-0, कीमो पॉल: 5-0-39-0, फैबियन एलेन: 6-0-40-2, रोस्टन चेज: 7-0-43-0, कार्लोस ब्रैथवेट: 3.3-0-38-0.

DBApp