चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। भारत के टायर बाजार में क्रांति करते हुए रेडियल टेक्नोलॉजी के अग्रणी जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने आज ट्रील सेंसर्स के लॉन्च की घोषणा की है, जो अपने प्रकार का अनूठा प्रौद्योगिकी आधारित टूल है और टायरों की स्मार्ट निगरानी और रख-रखाव करेगा। यह पेशकश भारतीय बाजार में उच्च प्रदर्शन वाले ट्रक/बस और पैसेंजर कार रेडियल्स के लिये जेके टायर की स्थिति को मजबूत करती है। जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक डॉ रघुपति सिंघानिया ने कहा ट्रील सेंसर्स की प्रस्तुति भारत के बाजारों में स्मार्ट टायर बनाने की दिशा में पहला हाई.टेक कदम है। यह वाहन स्वामियों के महत्व में वृद्धि करता हैए विशेषकर फ्लीट्स के लियेए क्योंकि इससे परिचालन की लागत कम होती है।ऑप्टिमल टायर प्रेशर को बनाये रखने से पर्यावरण की सुरक्षा होती है और सडक़ पर भी अधिक सुरक्षा मिलती है, जिसके लिये जेके टायर हमेशा से जागरूक रहा है। इसके लिये कंपनी ने ट्रील सेंसर्स की पेशकश द्वारा टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम्स प्रस्तुत किये हैं, जो टायर के दाब और ताप की निगरानी करते हैं। इस स्मार्ट मॉनिटरिंग सिस्टम की जानकारी को रियल.टाइम आधार पर वाहन स्वामी के स्मार्टफोन में ब्लूटूथ द्वारा मोबाइल ऐप्लीकेशन पर प्रेषित किया जाता हैए ताकि समस्याओं का जल्दी पता चल सके और उनसे बचने के लिये सही समय पर सही उपाय किये जा सकें।
Home
Citizen Awareness Group जेके टायर ने भारत की पहली स्मार्ट टायर टेक्नोलॉजी ट्रील सेंसर्स लॉन्च...
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020



















