Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

जापान में 6.4 तीव्रता का भूकंप, 16 जख्मी; सुनामी की चेतावनी वापस ली गई

0
149

  • मंगलवार को भूकंप आने के बाद सरकार ने सुनामी की चेतावनी जारी की थी
  • जापान सागर में कम ऊंची लहरें उठने के कारण चेतावनी वापस ली गई 
  • प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा- आपदा से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार

Dainik Bhaskar

Jun 19, 2019, 08:12 AM IST

टोक्यो. जापान में मंगलवार को 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। इसे देखते हुए सरकार ने सुनामी की चेतावनी जारी की थी। हालांकि बाद में इसे वापस ले लिया गया। आपदा में अब तक अलग-अलग शहरों में 16 लोगों के घायल होने की खबर है।

देश के मौसम विभाग ने मंगलवार को ही चेतावनी दी थी कि सागर की एक मीटर (तीन फीट) ऊंची लहरें टोक्यो के उत्तर में जापान सागर के तट से टकरा सकती है। लेकिन 10 सेमी ऊंची ही लहरें उठीं। लिहाजा जापान के मौसम विभाग ने भूकंप के तीन घंटे बाद सुनामी की चेतावनी वापस ले ली।

प्रधानमंत्री ने भूकंप को लेकर सतर्क रहने की चेतावनी दी

प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने बताया कि उनकी सरकार पूरी तरह आपदा से निपटने के लिए तैयार है। नागरिकों को भूकंप को लेकर सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से यामागाता और नीगाता प्रांत में 16 लोग घायल हुए। भूकंप से हुए नुकसान का अभी मूल्यांकन नहीं किया जा सका।

भूस्खलन की आशंका

अधिकारियों ने भूकंप आने के तुरंत बाद बुलेट ट्रेन रोक दी थी, हालांकि बुधवार सुबह से इसे शुरू कर दिया गया। एजेंसी के एक अधिकारी ने आपातकालीन बैठक में कहा कि लोगों को सतर्क रहना चाहिए क्योंकि फिर से बड़ा भूकंप आ सकता है। यामागाता और नीगाता में खराब मौसम का पूर्वानुमान जताया गया है। इलाके में भूस्खलन की भी आशंका है।