Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है  -राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय

0
49

जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है  -राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय
राज्यपाल ने सावित्रीबाई फुले की जयंती पर किया नमन
श्री दत्तात्रेय ने सावित्रीबाई फुले की जयंती एवं विकसित भारत  संकल्प यात्रा जनसंवाद समारोह में मुख्यातिथि के रूप में करी शिरकत

विकसित भारत  संकल्प यात्रा जनसंवाद के माध्यम से लोगों के घर द्वार पर पहुँचाया जा रहा है योजनाओं का लाभ   -राज्यपाल

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पंहुचाने की भावना से कार्य कर रहे है  -राज्यपाल
हरियाणा  विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता  विशेष रूप से रहे उपस्थित
सावित्रीबाई फुले नारी शक्ति की प्रतीक हैं और नारी सशक्तिकरण की महान क्रांति की बनी अग्रदूत
 

चंडीगढ़,  3 जनवरी- हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में और मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा में महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक नई पहल की गई है। विकसित भारत संकल्प यात्रा जन संवाद में महिलाओं की भूमिका सहरानीय है।

राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय आज राजकीय प्राइमरी स्कूल चंडीकोटला में देश की पहली महिला शिक्षिका, नारी मुक्ति आंदोलन की प्रणेता एवं महान समाज सेविका सावित्रीबाई फुले की जयंती एवं विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा समारोह में मुख्यातिथि के रूप में  संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता, नगर निगम महापौर श्री कुलभूषण गोयल और  उपायुक्त श्री सुशील सारवान भी उपस्थित थे।

इस मौके पर राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम में पहुंचने उपरांत श्री दत्तात्रेय ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह कर्तव्य और निष्ठा से कार्य करते हुए गरीब व पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दे और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान दें।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री दत्तात्रेय ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने अस्पृश्यता, आधिपत्य, जातिवादी व्यवस्था, समाज विरोधी व यथास्थितिवादी ताकतों के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़कर महिलाओं की शिक्षा के लिए क्रान्तिकारी अभियान शुरू किया था। उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों की लड़कियों, विशेष रूप से पिछड़े, अनुसूचित जातियों और जनजातियों की लड़कियों को शिक्षा की चोखट तक पहुंचाया। सावित्रीबाई फुले नारी शक्ति की प्रतीक हैं और नारी सशक्तिकरण की महान क्रांति की अग्रदूत बनी। नारी सशक्तिकरण का विषय अब केंद्र व राज्य सरकारों का मुख्य केंद्र बन गया है।

श्री दत्तात्रेय ने कहा कि वर्तमान में महिलाओं के उत्थान के लिए हर संभव सकारात्मक उपायों सहित विशेष प्रयास शुरू किए गए हैं। इसी दिशा में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान एक वरदान साबित हो रहा है। बाल लिंगानुपात में सुधार पर इसका बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहां कि हरियाणा में महिला प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उनमें कौशल, कला, प्रबंधन और एकाग्रता, अनुशासन और नेतृत्व के दृढ़ संकल्प के साथ कई मोर्चों पर नेतृत्व करने की एक बड़ी क्षमता है। यह खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में और मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने हरियाणा में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कई पहल की हैं। महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आ रही है और उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा हैं।

राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्र के कल्याण एवं उत्थान में समर्पित विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा का शुभांरभ देश के यशस्वी एवं ओजस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गत 15 नवंबर, 2023 को आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र झारखंड के खूंटी जिले से किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा राज्य में 30 नंवबर, 2023 को शुरू की गई विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा दिन-प्रतिदिन प्रदेश के नागरिकों में नया उत्साह, उमंग एवं जोश भर रही है। प्रत्येक दिन लाखों लोग गांवों और शहरों में इस यात्रा का स्वागत कर रहे हैं और बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। इस यात्रा का मुख्य ध्येय केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के बारे में जागरूकता पैदा करना और उनकी शत प्रतिशत परिपूर्णता सुनिश्चित करना है ताकि इन सबका लाभ नागरिकों को उनके घर-द्वार पर मिल सके और साथ ही लोगों की समस्याओं का भी मौके पर समाधान हो सके।

श्री दत्तात्रेय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पंहुचाने की भावना से कार्य कर रहे है। यह अधिकारियों का भी कत्र्तव्य है कि वह गरीब और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पंहुचाना सुनिश्चित करें और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के भारत को विश्व गुरू बनाने के स्वप्न को साकार करने में अपना योगदान दें।

इस अवसर पर श्री दत्तात्रेय ने उपस्थित सभी लोगों को भारत को 2047 तक एक विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की शपथ दिलवाई। इसके अलावा उन्होंने वृद्धासम्मान भत्ता योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, आयुष्मान योजना और बीपीएल कार्ड के लाभार्थिायों को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और कार्यक्रम में हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत करनी वाले राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-26, पंजाबी गिधा प्रस्तुत करने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-19 और स्वागत गीत प्रस्तुत करने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बीडघग्गर के विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मंच संचालन श्री सुशील शास्त्री ने किया।

इससे पूर्व संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने एक गरीब परिवार में जन्म लिया। उन्होंने महिलाओ को शिक्षित करने का बीड़ा उठाया और इसी उद्देश्य को पूरा करने में अपना जीवन लगा दिया। उनका मानना था कि महिलाओं को शिक्षित करके ही देश को आगे बढ़ाया जा सकता है। इस अवसर पर श्री गुप्ता ने आह्वान किया कि अभिभावक अपनी बेटियों को अच्छी शिक्षा दें ताकि वे बड़ी होकर देश और प्रदेश के नवनिर्माण में अपना योगदान दें सके।

उन्होंने कहा कि पिछले लगभग साढ़े 9 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश में गरीब कल्याण के लिए अनेक योजनाएं शुरू की है। इन योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे इसी उद्देश्य के साथ विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर मौके पर ही विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गरीब परिवार की माता बहनों को निशुल्क गैस सिलेंडर और चूल्हा प्रदान किया जाता है। अब तक देश में 14 करोड़ महिलाएं इससे लाभांवित हुई है। इसी प्रकार आयुष्मान भारत योजना लागू की गई, जिसके तहत गरीब व बीपीएल परिवारों को सरकारी व निजी अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक की निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। देश में 80 करोड़ गरीब परिवारों को निशुल्क राशन दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना के तहत मिलने वाले लाभ में अभूतपूर्व वृद्धि की गई है। 1 जनवरी 2024 से वृद्धा सम्मान भत्ता और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत मिलने वाली राशि को बढ़ाकर 3000 रुपये प्रतिमाह किया गया है। उन्होंने कहा कि अब योजनाओ के तहत मिलने वाली राशि पारदर्शी तरीके से सीधे लाभार्थियों के खातों में जा रही है, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त वर्षा खांगवाल, नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता, संयुक्त आयुक्त ऋचा राठी, शिवालिक विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश देवी नगर, बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव रंजिता मेहता, बीजेपी जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद, मंडलाध्यक्ष संदीप यादव, पार्षद राकेश वाल्मिकी, हरेंद्र मलिक, सोनिया सूद सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।