Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

चार भाषाओं में रिलीज हुआ ट्रेलर, जबरदस्त एक्शन करते नजर आए प्रभास और श्रद्धा

0
280

Dainik Bhaskar

Aug 10, 2019, 07:46 PM IST

बॉलीवुड डेस्क. प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म साहो का ट्रेलर शनिवार को रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में जारी किया गया है। ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है। इसके अलावा प्रभास और श्रद्धा के बीच भी कैमेस्ट्री दिख रही है। 

 

 

खूंखार गैंगस्टर से प्रभास ले रहे पंगा

ट्रेलर देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में प्रभास एक अंडर कवर पुलिस ऑफिसर के रूप में नजर आएंगे और श्रद्धा क्राइम ब्रांच की एक अफसर अमृता नायर के रूप में दिखाई देंगी। फिल्म में एक शहर वार्जे पर राज करने वाले गैंगस्टर्स और उनके क्राइम को दिखाया जाएगा। जहां अलग-अलग गैंग्स का राज है। ये सभी गैंग्स एक ब्लैक बॉक्स के पीछे पड़ी हुई हैं, जिसमें शायद कोई खजाना या ऐसी चीज है जिससे इनका पावर दोगुनी हो जाएगी। इस शहर से गैंगस्टर का राज और क्राइम दोनों ही खत्म करने के लिए पुलिस अफसर एक प्लान तैयार करते हैं और फिर देखने को मिलता है जबरदस्त एक्शन। 

बरदस्त हैं एक्शन सीन्स

प्रभास एक वक्त पर तो बेहद डरे हुए मालूम होते हैं, लेकिन दूसरे पल उन्हें एक्शन करते हुए दिखाया गया है। बैकग्राउंड म्यूजिक और एक्शन सीन्स बेहतरीन लग रहे हैं। फाइट सीन्स काफी इंप्रेसिव लग रहे हैं। विलेन बने जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे, नील नितिन मुकेश, मंदिरा बेदी और महेश मांजरेकर काफी खतरनाक नजर आ रहे हैं। सुजीत ने फिल्म का डायरेक्शन किया है।