Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

चंडीगढ़ भाजपा महिला मोर्चा ने ममता बनर्जी के खिलाफ किया प्रदर्शन

0
28

चंडीगढ़ भाजपा महिला मोर्चा ने ममता बनर्जी के खिलाफ किया प्रदर्शन
चंडीगढ़, 14 फरवरी।
चंडीगढ़ महिला मोर्चा ने आज सेक्टर 17 नीलम सिनेमा के पास भरी रोश प्रदर्शन किया।
प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष हीरा नेगी ने बताया के मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा ममता सरकार के खिलाफ एक प्रदर्शन किया। नेगी ने कहा के बंगाल में हुई एक घटना जिसमे पश्चिम बंगाल महिला मोर्चा की प्रधान फाल्गुनी पात्रा और उनके विभिन्न महिला कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई ,उन्हें घसीटा गया रोड के ऊपर और थाने में रखा गया उसके बाद उन्हें खुले मैदान में छोड़ दिया गया, आज भी कई बहिनें हॉस्पिटल में एडमिट है जिनकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही हैं, हम इसकी घोर निन्दा करते हैं।ममता बनर्जी महिला विरोधी और हिन्दू विरोधी हैं और कोलकाता में टी एम सी
का एक नेता शेख शाहजहां है वह हमारी बहनों की इज्जत से खेलता है और ममता सरकार उसको पूरी संरक्षण दे रही है। आज हम सब आने वाले समय में ममता सरकार को उखाड़ फेंकने की प्रतिज्ञा लेते हैं।आज पूरे देश भर में इसके खिलाफ रोश प्रदर्शन हो रहा है और जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा तब तक ट्विटर, फेसबुक के माध्यम से रोश प्रदर्शन हमारा जारी रहेगा।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा, कैलाश जैन महिला मोर्चा प्रभारी, हुकमचंद महासचिव, चारों जिलों के जिला अध्यक्ष, महिला मोर्चा चंडीगढ़ की अध्य्क्ष हीरा नेगी,महासचिव रेखा सूद, चंद्रावती शुक्ला ,रुबी गुप्ता, हेमा शर्मा नीलम शाह, गुरदीप कौर जगजीत कौर ,रजिया ,संदीप कौर, प्रभात सिंह अनीता अस्वल पूनम मेहरा एवं सैकड़ों बहिनें उपस्थित थी।