Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

चंडीगढ़ कांग्रेस ने आज अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर कांग्रेस भवन सैक्टर 35 में भगवान राम की श्रद्धा पूर्वक पूजा अर्चना की।

0
44

चंडीगढ़ कांग्रेस ने आज अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर कांग्रेस भवन सैक्टर 35 में भगवान राम की श्रद्धा पूर्वक पूजा अर्चना की। इस अवसर पर पूरे कांग्रेस भवन को दीयों से रोशन किया गया और कांग्रेस भवन में आने वाले सभी लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।

इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने एक स्वर में कहा कि उनके सबसे बड़े नेता और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भगवान राम के सबसे बड़े भक्त थे और उन्होंने देश में “राम राज्य” लाने का सपना देखा था। कांग्रेस नेताओं ने देश में मानवता और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए चारो शंकराचार्यों, जो कि हिंदुओं और सनातनियों के पूजनीय सर्वोच्च गुरु हैं, के द्वारा समय समय पर देश में मानवता एवं साम्प्रदायिक सदभाव बनाए रखने हेतु दिए गए धार्मिक आदेशों की भी एकजुट हो कर सराहना की।

कार्यक्रम में अन्यों के अलावा पूर्व मेयर सुरिंदर सिंह, अच्छे लाल गौड़, राजीव मोदगिल, विक्रम चोपड़ा, विक्टर सिद्धू, सोनिया जायसवाल, विपनदीप सिंह अमनमणि, राजदीप सिद्धू, प्रवीण नारंग बंटी, सुरजीत सिंह ढिल्लों, धर्मवीर, मनोज लुबाना, मेघा कल्याण, संजीव गाबा, गुरचरण सिंह, अभय चंदेल, सुभाष पाल, परमवीर राना, गोपाल अत्री, मनीष लांबा, देवराज, सुनील सूद, किशोर कुमार, सतबीर सिहं सांगवान, नितिन कंवल नवी, फतह सिंह और दर्जनों दूसरे कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।