Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

चंडीगढ़ कांग्रेस को संगठन को मजबूत करने की अपनी मुहिम में आज भारी सफ़लता मिली

0
119

चंडीगढ़ कांग्रेस को संगठन को मजबूत करने की अपनी मुहिम में आज भारी सफ़लता मिली, जब शहर के तीन प्रमुख राजनीतिक कार्यकर्ता जिनमें एक ग़ैर सरकारी संगठन “सामाजिक चेतना मंच” के अध्यक्ष मास्टर टी आर हितैषी एवं सामाजिक कार्यकर्ता अमित लाहौरिया और बबीता शामिल हैं, अपने दर्जनों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। इस मौके पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल एवं पार्टी की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष एच एस लक्की और जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि ठाकुर ने उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल करते हुए उनका भावभीना स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि अमित लाहौरिया और बबीता, दोनों ने पिछला नगर निगम चुनाव क्रमशःवार्ड नंबर 26 और 28 से स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में लड़ा था और अच्छी खासी संख्या में वोट प्राप्त किए थे।

इस अवसर पर बोलते हुए पवन कुमार बंसल ने समाज के सभी वर्गों से देश में लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में देशवासियों के बलिदानों के फ़लस्वरूप ही देश में लोकतंत्र स्थापित हो पाया जिसे आज मोदी सरकार द्वारा नष्ट किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार द्वारा आम लोगों की आवाज को बेरहमी से कुचला जा रहा है और लोकतंत्र को कमज़ोर करके देश में धीरे-धीरे एक अधिनायकवादी तन्त्र लाने की कोशिशें हो रही हैं। केंद्र की बीजेपी नीत सरकार पर अपने चुनावी वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए बंसल ने कहा कि देश में बेरोजगारी अब तक के उच्चतम स्तर पर है और केंद्र सरकार अपने कुछ अमीर मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए देश में रोजगार पैदा करने वाले सभी इदारों को नष्ट कर रही है।

इस अवसर पर बोलते हुए पार्टी अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने चण्डीगढ़ के उन सभी निवासियों से देश और शहर को बचाने के लिए कांग्रेस का सहयोग करने का आह्वान किया जो भाजपा के सांप्रदायिक और विभाजनकारी एजेंडे का विरोध करते रहे हैं। पार्टी में नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि शहर के लोगों की सेवा के लिए उन्हें पार्टी में महत्वपूर्ण भूमिका दी जाएगी।

मास्टर टी.आर. हितैषी ने भारत को वैश्विक शक्ति बनाने में कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और कहा कि आजादी के बाद 67 वर्षों में भारत ने जो विकास और प्रगति हासिल की, उसे वर्तमान सरकार समाप्त करने पर तुली है।

आज पार्टी में शामिल होने वालों में अन्यों के अलावा रजत, रिंकू, अरुण, संजय, अजितेश, अमित पोहल और निखिल शामिल थे।