Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

क्योटो के एनिमेशन स्टूडियो में आग से 33 की मौत, 36 झुलसे

0
216

  • बिल्डिंग में सुबह अचानक आग भड़की, इसकी वजह का पता नहीं चल पाया
  • अफसर स्टूडियो के कर्मचारियों को फोन कर उनकी सलामती की जानकारी ले रहे

Dainik Bhaskar

Jul 19, 2019, 08:54 AM IST

टोक्यो. जापान के क्योटो शहर में गुरुवार सुबह एक एनिमेशन स्टूडियो में आग लग गई। हादसे में 33 लोगों की मौत हुई, जबकि 36 से ज्यादा झुलसे हैं। दमकल विभाग के अफसर सतोशी फुजीवारा ने बताया कि घटना के वक्त स्टूडियो में करीब 70 कर्मचारी मौजूद थे। फोन कर उनकी सलामती की जानकारी ली जा रही है। अब तक 18 लोगों से संपर्क नहीं हो पाया है। माना जा रहा है कि कुछ लोग काम पर नहीं आए थे।

पुलिस के मुताबिक, बिल्डिंग में सुबह अचानक आग भड़क गई। सुबह करीब 10:30 बजे प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। आग की वजह का पता नहीं चल पाया है, हालांकि, एक व्यक्ति को घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया है। मीडिया में स्टूडियो की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें तीन मंजिला इमारत से धुआं निकलता दिखाई दिया। दमकल विभाग के प्रवक्ता ने न्यूज एजेंसी से कहा कि आग पर काबू पाने और इमारत में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश जारी है। कई लोग जख्मी हो सकते हैं, जो खुद बाहर नहीं आ पा रहे हैं। 

घटना का संदिग्ध भी अस्पताल में भर्ती

न्यूज एजेंसी ने एक पुलिसकर्मी के हवाले से दावा किया है कि एक आदमी ने इमारत में पेट्रोल फैलाने के बाद उसमें आग लगा दी। जापानी चैनल एनएचके ने भी दावा किया है कि इस मामले से जुड़े संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन बुरी तरह जलने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। 

जापान में आगजनी गंभीर अपराध

जापान में ज्यादातर लोग लकड़ी के घरों में रहते हैं। इसलिए आगजनी को गंभीर अपराध की श्रेणी में रखा गया है। दोषियों को मौत तक की सजा दी जा सकती है। इससे पहले ओसाका में 2008 में आगजनी हुई थी। इसमें 16 लोग मारे गए थे। आग लगाने वाले आदमी को मौत की सजा सुनाई गई थी। 

Japan Fire