Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

कुख्‍यात गैंगस्‍टर विक्‍की गौंडर दो साथियोें के साथ पुलिस मुठभेड़ में ढेर

0
487

चंडीगढ़। पंजाब सहित कई राज्‍यों के लिए सिरददर्द बन गया कुख्‍यात गैंगस्‍टर विक्की गौंडर और उसके दाे साथी प्रेमा लाहौरिया व सुखप्रीत पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए हैं। मुठभेड़ में एक आैर बदमाश मारा गया है। इस तरह पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अबोहर के हिंदू मलकोट में विक्‍की अौर उसके साथी काे घेर लिया। इस पर दोनों बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में दोनो बदमाश ढ़ेर हो गए।
जानकारी के मुताबिक, पंजाब पुलिस को विक्की गौंडर और प्रेमा लाहौरिया के देर रात पंजाब-राजस्थान बॉर्डर स्थित अबोहर के हिंदू मलकोट में होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने विक्की गौंडर और उसके साथियों को शुक्रवार देर रात पुलिस ने घेर लिया। पुलिस से घिरा देखकर विक्‍की गौंंडर आैर उसके साथ्‍ाियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जबाव में फायरिंग शुरू कर दी।
दोनों आेर से काफी देर तक फायरिंग होती रही। इस फायरिंग ने विक्की गौंडर और प्रेमा लाहौरिया को ढेर कर दिया।  पंजाब पुलिस के थाना खुईया सरवर प्रभारी बलजिंदर सिंह टोरी व अन्य पुलिस पार्टी के साथ मुकाबला चल रहा है। पुलिस ने हिंदुमलकोट बॉर्डर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पूरे क्षेत्र को पुलिस ने घेर रखा है।
मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं। घायल पुलिसकर्मियों के नाम बलविंदर सिंह एंड किरपाल सिंह है। सूत्रों के अनुसार विक्की गोंडर अपने दो साथियों के साथ थाना हिंदू मलकोट की ढाणी इकबाल में अपने एक मित्र के घर में छुपा हुआ था| एनकाउंटर  इंटेलिजेंस के जवानों ने उसे वहां घेर लिया।
नाभा जेल से फरार होने के बाद विक्की गौंडर की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी। पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद विक्की पकड़ में नहीं आ रहा था। वहीं वह सोशल मीडिया पर लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज कराता रहता था। अपने फेसबुक पोस्ट से विक्की गौंडर आगे की रणनीति बताने के साथ ही पुलिस को चैलेंज करने से भी नहीं चूकता था।
उसकी मौत के बाद पंजाब के अंडरवर्ल्ड में खलबली जरूर मच गई है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर रहने वाले विक्की गौंडर के अपनों ने ही तो उसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी थी। इसका खुलासा तो आने वाले दिनों में जरूर होगी। वह पिछले हरियाणा के यमुनानगर में पुलिस के हत्‍थे आते-आते बच निकला था।
मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने विक्‍की गौंडर और उसके साथियों के मारे जाने पर पंजाब पुलिस को बधाई दी  है। कैप्‍टन अमरिंदर ने ट्वीट कर पंजाब पुलिस को बधाई दी है।