Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद को कांग्रेस पार्टी का पूरा समर्थन

0
134

8 दिसंबर को किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद को कांग्रेस पार्टी का पूरा समर्थन रहेगा। इस दिन किसानों के भारत बंद में सम्मिलित होकर कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता उनका सहयोग करें। यह बातें हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल ने प्रदेश के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के नाम जारी पत्र में कहीं।

विवेक बंसल ने कहा कि देश का अन्नदाता इस भाजपा सरकार के कृषि विरोधी काले कानूनों के खिलाफ पिछले कई महीनों से आंदोलन पर है। लेकिन इस निकम्मी सरकार द्वारा किसानों की कोई सुध नहीं ली गई। जब किसान अपने हकों की लड़ाई लड़ने के लिए दिल्ली आने लगे तो उन पर बर्बरतापूर्वक कार्रवाई की गई। इस सरकार के किसान विरोधी रवैये के कारण आज किसान लगातार 12 दिन से आंदोलन पर हैं।

विवेक बंसल ने कहा कि आज किसानों की इस लड़ाई में हम सभी को उनके साथ मजबूती से खड़ा होना है। 8 दिसंबर को किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद को कांग्रेस पार्टी ने अपना पूरा समर्थन दिया है। इस दिन किसानों के भारत बंद में सम्मिलित होकर कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता उनका सहयोग करें और भारत बंद को सफल बनाएं।