Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

किसानों के भारत बंद को सफल बनाने के लिए हरियाणा वासियों का धन्यवाद- कुमारी सैलजा

0
359

शांतिपूर्वक आंदोलन चलाने के लिए किसानों और भारत बंद को सफल बनाने में योगदान देने के लिए कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद- सैलजा

सरकार अपनी जिद छोड़े और काले कानूनों को तुरंत रद्द करे- सैलजा

चंडीगढ़, 8 दिसंबर –

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने किसानों द्वारा भाजपा सरकार के तीन कृषि विरोधी काले कानूनों के खिलाफ बुलाए गए भारत बंद को सफल बनाने के लिए हरियाणा वासियों का धन्यवाद किया है। इसके साथ ही उन्होंने शांतिपूर्वक आंदोलन चलाने के लिए किसानों और भारत बंद को सफल बनाने में योगदान देने के लिए कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी जिद छोड़े और इन काले कानूनों को तुरंत रद्द करे।

कुमारी सैलजा ने यहां जारी बयान में कहा कि आज किसानों के आह्वान पर भाजपा सरकार के तीन कृषि विरोधी काले कानूनों के खिलाफ भारत बंद रहा है। हरियाणा से प्राप्त सूचनाओं के मुताबिक पूरे हरियाणा प्रदेश में यह बंद सफल रहा है। वह भारत बंद को सफल बनाने के लिए समस्त हरियाणा वासियों का धन्यवाद करती हैं, जिन्होंने किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रदेश में इस बंद को सफल बनाया है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि वह शांतिपूर्वक आंदोलन चलाने के लिए किसानों और भारत बंद को सफल बनाने में योगदान देने के लिए कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद करती हैं। पहले ही दिन से कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी और हमारे आदरणीय नेता श्री राहुल गांधी जी के दिशा निर्देशानुसार कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किसानों और मजदूरों के मुद्दों को सर्वोपरि मानते हुए उनका पूरा-पूरा सहयोग किया है। आज के बंद को सफल बनाने में भी कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कोई कसर नहीं छोड़ी है और अपना पूरा योगदान दिया है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार अपनी जिद छोड़े, हमारे अन्नदाता व मजदूर की आवाज को सुने और इन तीनों काले कानूनों को तुरंत रद्द करे।