Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

कामकाजी महिला आवास से युवतियों ने बांटे मास्क व सेनिटाइजर

0
331

-आवास की इंचार्ज कविता सरकार ने शुरू की यह सामाजिक मुहिम

गुरुग्राम 6 दिसम्बर 2020

रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित सिविल लाइन स्थित कामकाजी महिला आवास की इंचार्ज कविता सरकार के नेतृत्व में आवास में रहने वाली युवतियों, महिलाओं ने रविवार को सड़कों पर मास्क बांटे व सेनिटाइजर से लोगों के हाथ धुलवाकर इसका नियमित इस्तेमाल को प्रेरित किया।

रेडक्रॉस सचिव श्याम सुंदर ने बताया कि कोरोना महामारी बढ़ती जा रही है और लोग लापरवाह होते जा रहे हैं। कोविड19 के नियमों का पालन करना कम कर दिया है। हमारी यही लापरवाही इस बीमारी को बढ़ाने का कारण भी बन रही है। उन्होंने कहा कि जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल समेत पूरा जिला प्रशासन दे रहा है। इसलिए हमें इसमें किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतनी। हमें नियमित तौर पर मास्क लगाना है और हाथ धोने के साथ जहां भी जाएं वहां सामाजिक दूरी बनानी जरूरी है।

कविता सरकार ने यहां गुरुद्वारा रोड पर लोगों को मास्क बांटते हुए कहा कि जिला उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष अमित खत्री के मार्गदर्शन में यह कार्य किया जा रहा है।

रेडक्रॉस सचिव श्याम सुंदर इन सामाजिक मुद्दों को नियमित तौर पर जागरुक करने के लिए प्रेरणा देते रहते हैं। उन्होंने कहा कि कामकाजी छात्रावास में रहने वाली कामकाजी महिलाओं के साथ उन्होंने यहां लोगों को जागरुक करने का काम किया है। यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम कोरोना से बचाव को एक-दूसरे को जागरुक करते हैं।

इस दौरान कविता सरकार के साथ ज्योति, आरती, पूजा, श्यामा राजपूत, रजनी आदि ने लोगों को जागरुक किया।