Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

काजिन सारा दुनिया की सबसे ऊंची झील, 5,200 मीटर ऊंचाई पर है, इसे पर्वतारोहियों ने खोजा था

0
191

  • हिमालय क्षेत्र में 4919 मीटर की ऊंचाई पर स्थित तिलिचो झील अभी विश्व की सबसे ऊंची झील है
  • काजिन सारा करीब 1500 मीटर लंबी और 600 मीटर चौड़ी है,  2020 तक इसे पर्यटन के लिए तैयार किया जाएगा

Dainik Bhaskar

Aug 11, 2019, 08:30 AM IST

काठमांडू. नेपाल में पिछले दिनों मनंग जिले में खोजी गई ‘काजिन सारा’ झील दुनिया की सबसे ऊंची झील होने का रिकॉर्ड बना सकती है। यह 5200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। हिमालय क्षेत्र में 4919 मीटर की ऊंचाई पर स्थित तिलिचो झील अभी विश्व की सबसे ऊंची झील है। 

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, मनांग जिले में काजिन सारा झील को कुछ महीने पहले ही पर्वतारोहियों के एक दल ने खोजा था।2020 तक इसे पर्यटन के लिए तैयार किया जाएगा।

आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी
चामे ग्रामीण नगर पालिका अध्यक्ष लोकेंद्र घले ने कहा- माप के अनुसार यह झील 5200 मीटर की ऊंचाई पर है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है। यह करीब 1500 मीटर लंबी और 600 मीटर चौड़ी है। 

यहां पहुंचने में लगते हैं 18 घंटे
5,000 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर स्थित होने की आधिकारिक पुष्टि होने पर यह विश्व की सबसे ऊंची झील बन जाएगी। इसका निर्माण हिमालय की पिघली बर्फ से हुआ है। यहां 18 घंटे की चढ़ाई के बाद पहुंचा जा सकता है।