Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

ऐसा स्टार्टअप जो बेघरों को मोजे देता है, अब तक एक करोड़ से ज्यादा मोजे दान किए

0
336

न्यूयॉर्क. सर्दियों में बेघरों और गरीबों की मदद करने के लिए हर साल सामाजिक कार्यकर्ता और आम लोग बड़े स्तर पर गर्म कपड़े दान करते हैं। हालांकि, शरीर ढंकने के लिए उनकी एक और अहम जरूरत यानी मोजे देने की तरफ बेहद कम लोगों का ध्यान जाता है। अमेरिका में बेघरों की इसी समस्या को देखते हुए डेविड हीथ और रैंडी गोल्डेनबर्ग ने एक कंपनी बोम्बास सॉक्स शुरू की।

  1. बेघरों को मोजे मुहैया कराना था। पिछले पांच साल में बोम्बास करीब 1 करोड़ मोजे दान कर चुके हैं। खास बात यह है कि कंपनी जितने मोजे बेचती है, उतने ही जोड़ी मोजे जरूरतमंद बेघरों को दान कर दिए जाते हैं।

  2. बोम्बास के सहसंस्थापक डेविड हीथ के मुताबिक, उन्हें कंपनी बनाने का ख्याल एक घटना के बाद आया। डेविड बताते हैं- एक बार मेरा सामना ऐसे बेघर व्यक्ति से हुआ जो बोर्ड को शरीर पर लटकाकर दान में कुछ भी देने की मांग कर रहा था। मैंने उसके पास जाकर कहा कि मेरे पास पैसे नहीं हैं, लेकिन मोजों का एक जोड़ा है। मेरे हाथ में मोजे देखकर उस बेघर आदमी ने कहा कि यही तो सबसे जरूरी चीज है।

  3. डेविड उस वाकये को याद करते हैं कि कैसे उस बेघर आदमी ने उनसे मोजे लेने के बाद अपने पैरों पर चढ़ा प्लास्टिक का बैग उतारा और उसकी जगह गरम आरामदेह मोजे पहने। डेविड के मुताबिक, इस घटना ने उन पर गहरा असर डाला।

  4. इसके बाद ही उन्होंने अपने दोस्त रैंडी के साथ 2013 में एक ऐसी कंपनी बनाने का फैसला किया, जो हर एक जोड़ी मोजे बेचने के बदले एक जोड़ी मोजे गरीब व्यक्ति को दान करेगी। उन्होंने इसे बाय वन-गिव वन मॉडल नाम दिया।

  5. कंपनी के दूसरे सहसंस्थापक गोल्डबर्ग के मुताबिक, उन्हें यह आइडिया काफी पसंद आया कि कोई अपना बिजनेस शुरू कर कैसे दूसरों की मदद कर सकता है। बोम्बास के एक जोड़ी मोजे की कीमत 12 डॉलर (866 रुपए) रखी गई है। मोजों को बनाने में हाई-क्वालिटी के कॉटन और वूल इस्तेमाल किए जाते हैं। कस्टमर अगर इन्हें कुछ समय पहनने के बाद भी संतुष्ट नहीं हैं, तो कंपनी इन्हें तुरंत बदलने या पैसे वापस करने का विकल्प देती है।

  6. बोम्बास को पहली बड़ी सफलता 2014 में मिली, जब उन्हें अपने स्टार्टअप के लिए एक रिएलिटी शो शार्क टैंक में फीचर किया गया। इसके बाद फैशन ब्रांड फूबू (FUBU) के सीईओ डेमंड जॉन ने उनकी कंपनी के साथ पार्टनरशिप का फैसला किया।

  7. बोम्बास ने पिछले साल बेहतरीन सेल के जरिए 47 करोड़ डॉलर (करीब 340 करोड़ रुपए) का रेवेन्यू जुटाया। डेविड और गोल्डबर्ग दोनों ही उस रिएलिटी शो को अपनी सफलता के पीछे अहम मानते हैं।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

      Bombas sock donations to homeless top 10 million
      Bombas sock donations to homeless top 10 million
      Bombas sock donations to homeless top 10 million