Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

इंग्लैंड ने अफगानिस्तान को 150 रन से हराया, वर्ल्ड कप के एक मैच में रिकॉर्ड 33 छक्के लगे

0
245

  • वर्ल्ड कप 2015 में न्यूजीलैंड-वेस्टइंडीज के मैच में 31 छक्के लगे थे
  • इंग्लैंड ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 397 रन बनाए, मॉर्गन ने 148 रन की पारी खेली
  • इंग्लैंड का वर्ल्ड कप इतिहास में यह सबसे बड़ा स्कोर, उसने इसी वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ 386 रन बनाए थे
  • मॉर्गन ने इस वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक 57 गेंद में लगाया
  • अफगानिस्तान की टीम 50 ओवर में 8 विकेट पर 247 रन ही बना सकी

Dainik Bhaskar

Jun 18, 2019, 11:40 PM IST

मैनचेस्टर. वर्ल्ड कप के 24वें मुकाबले में मंगलवार को इंग्लैंड ने अफगानिस्तान को 150 रन से हरा दिया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 397 रन बनाए। वर्ल्ड कप में यह उसका सर्वाधिक स्कोर है। इंग्लिश टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ इसी बार 386 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगान टीम 50 ओवर में 8 विकेट पर 247 रन ही बना सकी। इस मैच में कुल 33 छक्के लगे। यह वर्ल्ड कप के एक मुकाबले में छक्कों के मामले में नया रिकॉर्ड है। दोनों टीमों ने 2015 में वेस्टइंडीज-न्यूजीलैंड के 31 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इंग्लैंड ने 25 और अफगानिस्तान ने 8 छक्के लगाए।

इंग्लैंड के लिए कप्तान इयॉन मॉर्गन ने 148 रन की पारी खेली। उन्होंने इस वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक लगाया। मॉर्गन ने 57वीं गेंद पर छक्का लगाकर शतक पूरा किया। यह वर्ल्ड कप इतिहास का चौथा सबसे तेज शतक है।

मॉर्गन के इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 22 छक्के

मॉर्गन ने अपनी पारी में कुल 17 छक्के लगाए। एक वनडे में वे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने वेस्टइंडीज के क्रिस गेल, भारत के रोहित शर्मा और दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स के 16-16 छक्के के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वे इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 22 छक्के लगाने वाले भी खिलाड़ी बन गए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच (14 छक्के) को पीछे छोड़ा।

मॉर्गन एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

बल्लेबाज छक्के किसके खिलाफ साल
इयॉन मॉर्गन 17 अफगानिस्तान 2019
रोहित शर्मा 16 ऑस्ट्रेलिया 2013
एबी डिविलियर्स 16 वेस्टइंडीज 2015
क्रिस गेल 16 जिम्बाब्वे 2015
शेन वॉटसन 15 बांग्लादेश 2011

इंग्लैंड एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम

छक्के टीम किसके खिलाफ साल
25 इंग्लैंड अफगानिस्तान 2019
24 इंग्लैंड वेस्टइंडीज 2019
23 वेस्टइंडीज इंग्लैंड 2019
22 न्यूजीलैंड वेस्टइंडीज 2014
22 वेस्टइंडीज इंग्लैंड 2019

मॉर्गन-रूट ने शतकीय साझेदारी की

मॉर्गन ने रूट के साथ तीसरे विकेट के लिए 189 रन की साझेदारी की। रूट ने 88 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले जॉनी बेयरस्टो शतक से चूक गए। उन्हें 90 रन के निजी स्कोर पर गुलबदीन नइब ने आउट किया। बेयरस्टो ने 99 गेंद की पारी में 8 चौके और 3 छक्के लगाए। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए जो रूट के साथ 120 रन की साझेदारी की। वहीं, पहली बार वर्ल्ड कप में खेल रहे जेम्स विंस 31 गेंद पर 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। दौलत जादरान की गेंद पर मुजीब उर रहमान ने उनका कैच लिया।

वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड केविन ओ ब्रायन के नाम है

गेंद बल्लेबाज किसके खिलाफ साल
50 केविन ओ ब्रायन इंग्लैंड 2011
51 ग्लेन मैक्सवेल श्रीलंका 2015
52 एबी डिविलियर्स वेस्टइंडीज 2015
57 इयॉन मॉर्गन अफगानिस्तान 2019
66 मैथ्यू हेडेन दक्षिण अफ्रीका 2007

राशिद खान वर्ल्ड कप के सबसे महंगे गेंदबाज बने
दुनिया के टॉप लेग स्पिनर्स में से एक राशिद खान ने 10 ओवर में 110 रन दिए। वे वर्ल्ड कप के सबसे महंगे गेंदबाज बन गए। उनकी गेंदों पर 11 छक्के लगे। यह वर्ल्ड कप में किसी गेंदबाज की गेंद पर लगे सर्वाधिक छक्के हैं। राशिद एक वनडे में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज हैं। ऑस्ट्रेलिया के माइकल लेविस ने 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 10 ओवर में 113 रन दिए थे। वहीं, पाकिस्तान के वहाब रियाज ने इंग्लैंड के खिलाफ 2016 में 10 ओवर में 110 रन दिए थे।
 

शाहिदी ने अर्धशतक लगाया
अफगानिस्तान के लिए हसमतउल्ला शाहिदी ने सर्वाधिक 76 रन बनाए। उनके अलावा रहमत शाह ने 46, असगर अफगान ने 44 और गुलबदीन नइब ने 37 रन बनाए। असगर-शाहिदी ने चौथे विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी की। इंग्लैंड के लिए आदिल रशीद ने 3 और जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट लिए।

इस मैच बने रिकॉर्ड

  • जो रूट ने इस वर्ल्ड कप में पांचवीं बार शतकीय साझेदारी की। उन्होंने पाकिस्तान के जावेद मियांदाद (1992) और श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान (2015) की बराबरी की।
  • मॉर्गन एक वनडे में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने जोस बटलर (12) को पीछे छोड़ा। बटलर ने इसी साल वेस्टइंडीज के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया था।
  • मॉर्गन वर्ल्ड कप के एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने क्रिस गेल (12) को पीछे छोड़ा। गेल ने 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया था।
  • मॉर्गन इंग्लैंड के लिए वर्ल्ड कप में हाईएस्ट स्कोर बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने। उनसे आगे एंड्रयू स्ट्रॉस (158 रन) और जेसन रॉय (153 रन) हैं।
  • रूट-मॉर्गन ने इस मैच में 189 रन की साझेदारी की। यह वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के िलए सबसे बड़ी साझेदारी है। दोनों ने डी. एमिस और के. फ्लेचर (1975 वर्ल्ड कप) के 176 रन की साझेदारी के रिकॉर्ड को तोड़ा।
  • इंग्लैंड ने इस मैच में कुल 25 छक्के लगाए। वह वर्ल्ड कप के एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम बन गई । उसने वेस्टइंडीज (2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ) के 19 छक्के को पीछे छोड़ा।

इंग्लैंड ने टीम में दो बदलाव किए, विंस-मोइन को मौका

इससे पहले इंग्लिंश टीम ने अंतिम एकादश में दो बदलाव किए। चोटिल जेसन रॉय की जगह जेम्स विंस और लियम प्लंकेट की जगह मोइन अली को टीम में लिया। अफगानिस्तान ने आफताब आलम, हजरतउल्ला जजाई और हामिद हसन को टीम से बाहर कर दिया। तीनों की जगह दौलत जादरान, नजीबुल्लाह जादरान और मुजीब उर रहमान को टीम में शामिल किया।

दोनों टीमें
इंग्लैंड : इयॉन मॉर्गन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, जेम्स विंस, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), मोइन अली, क्रिस वोक्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, मार्क वुड।

अफगानिस्तान : गुलबदीन नइब (कप्तान), रहमत शाह, नूर अली जादरान, नजीबुल्लाह जादरान, हसमतउल्ला शाहिदी, असगर अफगान, मोहम्मद नबी, इकरम अली खिल (विकेटकीपर), राशिद खान, मुजीब उर रहमान, दौलत जादरान।

स्कोरकार्ड : इंग्लैंड

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
जेम्स विंस कै. मुजीब बो. दौलत 26 31 3 0
जॉनी बेयरस्टो कै. एंड बो. नइब 90 99 8 3
जो रूट कै. रहमत बो. नइब 88 82 5 1
इयॉन मॉर्गन कै. रहमत बो. नइब 148 71 4 17
जोस बटलर कै. नबी बो. दौलत 2 2 0 0
बेन स्टोक्स बो. दौलत 2 6 0 0
मोइन अली नाबाद 31 9 1 4
क्रिस वोक्स नाबाद 1 1 0 0

रन : 397/56, ओवर : 50, एक्स्ट्रा : 9.

विकेट पतन : 44/1, 164/2, 353/3, 359/4, 362/5, 378/6.

गेंदबाजी : मुजीब उर रहमान: 10-0-44-0, दौलत जादरान: 10-0-85-3, मोहम्मद नबी: 9-0-70-0, गुलबदीन नइब: 10-0-68-3, रहमत शाह: 2-0-19-0, राशिद खान: 9-0-110-0.

स्कोरकार्ड : अफगानिस्तान

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
नूर अली जादरान बो. आर्चर 0 7 0 0
गुलबदीन नइब कै. बटलर बो. वुड 37 28 4 1
रहमत शाह कै. बेयरस्टो बो. रशीद 46 74 3 1
हसमतउल्लाह शाहिदी बो. आर्चर 76 100 5 2
असगर अफगान कै. रूट बो. रशीद 44 48 3 2
मोहम्मद नबी कै. स्टोक्स बो. रशीद 9 7 0 1
नजीबउल्लाह जादरान बो. वुड 15 13 0 1
राशिद खान कै. बेयरस्टो बो. आर्चर 8 13 1 0
इकरम अली खिल नाबाद 3 10 0 0
दौलत जादरान नाबाद 0 0 0 0

रन : 247/8, ओवर : 50, एक्स्ट्रा : 9.

विकेट पतन : 4/1, 52/2, 104/3, 198/4, 210/5, 234/6, 234/7, 247/8.

गेंदबाजी : क्रिस वोक्स: 9-0-41-0, जोफ्रा आर्चर: 10-1-52-3, मोइन अली: 7-0-35-0, मार्क वुड: 10-1-40-2, बेन स्टोक्स: 4-0-12-0, आदिल रशीद: 10-0-66-3.