Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

आशना ने जीती 10 वीं राष्ट्रीय नृत्य खेल चैम्पियनशिप

0
277

चंडीगढ़, सुनीता शास्त्री। सेक्रेड हार्ट स्कूल चंडीगढ़ की 11वीं कक्षा की छात्रा आशना बागरी ने नासिक में आयोजित 10वीं राष्ट्रीय नृत्य खेल चैम्पियनशिप में साल्सा सोलो में एक गोल्ड मैडल और बॉलीवुड फ्रीस्टाइल में ब्रॉन्ज मैडल जीता है।10 वीं नेशनल डांस स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप में आठ राज्यों के लगभग 200 सौ प्रतिभागियों ने विभिन्न श्रेणियों में हिस्सा लिया, जो ऑल इंडिया डांस स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा आयोजित की गयी थी। आशना के कोच वरुण डीएस राणा ने कहा, यह उसके दृढ़ संकल्प और फोकस के कारण संभव हुआ है कि वह हर टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम रही है। मुझे पूरा विश्वास है कि वह 2020 में वर्ल्ड सालसा समिट में भारत को फिर से गौरवान्वित करेगी। उन्होंने कहा कि आशना 2021 में आयोजित होने वाले एशियाई इंडोर खेलों में भारत को अपना पहला पदक जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है।आशना ने कहा- मैं पिछले चरण में बहुत घबरा गई थी और मेरा दिल जोर-जोर से धडकक़रहा था। लेकिन जैसे ही मैं मंच पर पहुंची, मुझे लगा कि यह वही चीज है जिसे करने के लिए मैंने जन्म लिया है। मंच पर जाकर मैंने हर पल का आनंद लिया और सब अच्छा होता चला गया। आशना ने अपने शिक्षकों और माता-पिता के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा, मेरे आदर्श हैं मेरे माता-पिता और कोच वरुण डी एस राणा, जिन्होंने मेरा बैस्ट सामने लाने के लिए कड़ी मेहनत की है। आकाक्षा की मां रेखा बागरी ने कहा, ‘एक मां के रूप में, मैं हमेशा हर परफॉर्मेंस में उसके साथ रही हूं और उसके हर उतार-चढ़ाव को मैंने देखा है। वह हर चुनौती का बहुत ही शांत और संतुलित तरीके से सामना करती है। उसने प्रतिभा और मैच्योरिटी दोनों दिखायी हैं। इन दो पदकों के साथ, आशना ने अपने जीतने का जज्बा कायम रखा है। हाल ही में उन्होंने इंडियन इंटरनेशनल डांस कांग्रेस, बेंगलुरु में आयोजित हुई एशियन डांस चैंपियनशिप में सेमी-प्रो श्रेणी में साल्सा की सेकेंड रनर-अप ट्रॉफी जीती थी।