Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

असम के मुख्यमंत्री ने राहुल गाँधी पर आधारहीन मुकद्दमा दर्ज करने का आदेश दिया। यह उनकी हताशा का प्रतीक.

0
41

असम के मुख्यमंत्री ने राहुल गाँधी पर आधारहीन मुकद्दमा दर्ज करने का आदेश दिया। यह उनकी हताशा का प्रतीक.

भाजपा के लोगों ने यात्रा पर हिंसक हमला किया। असम कांग्रेस अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता घायल

प्रेस नोट
23.01.2024

कल देर शाम कांग्रेस भवन के बाहर चंडीगढ़ कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने असम सरकार द्वारा सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग करते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में ज़बरदस्त रूकावटें डालने के लिए उनकी कड़ी निंदा करते हुए शान्ति पूर्वक तरीके से विरोध प्रदर्शन किया।

चण्डीगढ़ कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव शर्मा द्वारा जारी एक प्रेस नोट जारी कर कहा कि स्थानीय कांग्रेसियों ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर जघन्य, योजनाबद्ध और हिंसक हमलों का विरोध करने और भाजपा की तानाशाही नीतियों से पूरी ताकत से लड़ने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वे भाजपा नेताओं के ऐसे कायरतापूर्ण कृत्यों से न पहले कभी डरे हैं और न आगे कभी डरेंगे।

इस अवसर पर पूर्व मेयर सुरिंदर सिंह ने असम के हिमंता बिस्वा सरमा को “देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री” बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अपने असफ़लताओं के चलते इतने हताश हो गए कि उन्होंने असम के पुलिस महानिदेशक को राहुल गांधी के खिलाफ बिना शिकायत और जांच के बेसिरपैर का एक मुकद्दमा दर्ज करने का आदेश दे दिया। सुरिंदर सिंह ने कहा इससे पहले असम में ही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के काफिले पर भाजपा के गुंडों के एक संगठित समूह ने हमला किया था, जिसमें असम कांग्रेस के अध्यक्ष सहित कई कांग्रेसी नेता घायल हो गए थे। चंडीगढ़ के महासचिव अच्छे लाल गौड़ ने आरोप लगाया कि असम के मुख्यमंत्री केवल अपनी घोर प्रशासनिक विफलता और अपने राज्य में बेलगाम भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए इस तरह से ग़ैरकानूनी ढंग से काम कर रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं ने सर्वसम्मति से पूरे देश में सामाजिक और आर्थिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराई और कहा अपनी पिछली भारत जोड़ो यात्रा की तरह इस बार भी राहुल गाँधी को जनता का बहुत भारी समर्थन मिल रहा है, जिससे भाजपा के हाथ पैर फूल रहे हैं।

वहां मौजूद अन्य प्रमुख नेताओं में राजीव मौदगिल, सुरजीत सिंह, परवीन नारंग, मनोज लुबाना, विपिन जोत अमन, धर्मवीर, विक्टर सिद्धू, सोनिया जयसवाल, मेघा कल्याण, किशोर कुमार, सुनील सूद, मनीष लांबा और देव राज शामिल थे।