Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

अभिनेता ब्रैड पिट ने स्पेस स्टेशन में मौजूद एस्ट्रोनॉट से पूछा- क्या आपने भारतीय मून लैंडर को देखा

0
174

  • ब्रैड पिट अपनी आगामी फिल्म एड एस्ट्रा के प्रमोशन के लिए नासा पहुंचे, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर एस्ट्रोनॉट निक हेग से बात की
  • आईएसएस में प्रमोशनल एक्टिविटी के तहत पहले ही प्रदर्शित हो चुकी है एड एस्ट्रा

Dainik Bhaskar

Sep 17, 2019, 07:22 PM IST

लॉस एंजिल्स. हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट ने सोमवार को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) पर मौजूद अमेरिकी एस्ट्रोनॉट निक हेग से बात की। अपनी आने वाली फिल्म ‘एड एस्ट्रा’ के प्रमोशन के लिए की गई इस कॉल में पिट ने भारत के चंद्रयान-2 में मौजूद विक्रम लैंडर पर भी सवाल किया। उन्होंने हेग से पूछा कि क्या उन्होेंने चांद पर भारत के मून लैंडर की असफल लैंडिंग देखी। हेग ने इसके जवाब में कहा- नहीं।

आईएसएस में मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों को पहले ही एड एस्ट्रा फिल्म दिखाई जा चुकी है। 20 मिनट की वीडियो कॉल के दौरान पिट ने हेग से पूछा कि उनके और जॉन क्लूनी के बीच तुलना की जाए तो उन्हें किसका अभिनय पसंद आया। इस पर एस्ट्रोनॉट ने (हंसते हुए) पिट को सर्वश्रेष्ठ बताया। क्लूनी ने 2013 की स्पेस फिल्म ग्रेविटी में काम किया था।

इसके अलावा पिट ने हेग से आईएसएस में जीवन के बारे में पूछा। हेग ने पिट को बधाई देते हुए कहा कि उनका सेट बिल्कुल किसी अंतरिक्ष स्टेशन की तरह ही लग रहा था। बातचीत के अंत में पिट ने कहा कि मैं अपने बच्चों से इस कॉल के बारे में बढ़ा-चढ़ा कर बात करूंगा।

brad pitt

नासा कर चुका है चंद्रयान-2 मिशन की तारीफ
नासा ने विक्रम लैंडर के क्रैश होने के बाद ट्वीट कर चंद्रयान 2 की सराहना की थी। नासा ने कहा था, “अंतरिक्ष कठिन है। हम इसरो के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-2 को उतारने के प्रयास की सराहना करते हैं। आपने हमें प्रेरित किया है और भविष्य में हम सौर मंडल का पता लगाने के लिए साथ काम करेंगे।”

दुनियाभर में तारीफ
इसरो के वैज्ञानिकों की दुनियाभर में जमकर तारीफ हो रही है, क्योंकि विमान से 10 गुना तेज यान की सॉफ्ट लैंडिंग कभी आसान नहीं रही। अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स से लेकर वॉशिंगटन पोस्ट और ब्रिटिश अखबार बीबीसी से लेकर द गार्जियन तक सभी ने चंद्रयान-2 को प्रमुखता से स्थान दिया और इसे अब तक का सबसे महत्वाकांक्षी मिशन बताया।

DBApp