Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

CIYA एवं चंडीगढ़ व्यापारी एकता मंच के द्वारा चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से  विश्व पर्यावरण दिवस 2023 पर इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2 ट्रिब्यून चौक के पास कार्यक्रम आयोजित किया गया।

0
302

CIYA एवं चंडीगढ़ व्यापारी एकता मंच के द्वारा चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से  विश्व पर्यावरण दिवस 2023 पर इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2 ट्रिब्यून चौक के पास कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विशेष रूप से  डीएसपी ट्रैफिक श्रीमती हरजीत कौर और एरिया ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर परमजीत कौर सेखों और इंस्पेक्टर रोहिताश कुमार यादव सहित पूरी टीम सहित सीया के प्रधान हरिंदर सिंह सलैच, वरिष्ठ उप प्रधान दीपक अरोड़ा, सह सचिव अनिल धीमान, व्यापारी एकता मंच के प्रधान योगेश कपूर, महासचिव दीपक शर्मा, कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल, सहसचिव अशोक तिवारी, मनीष दुबे, राकेश दुबे, रमनदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, जपनाम सिंह, कुलदीप लूथरा शामिल हुए।

दीपक शर्मा ने बताया आए हुए अतिथियों के द्वारा एक नीम का पौधा लगाया गया और डीएसपी मैडम ने साईकिल चला रहे लोगों को जागरूक करते हुए साइकिल ट्रैक पर साइकिल और रिक्शा के लिए नियमों के बारे में बताया। दीपक शर्मा ने बताया एसोसिएशन की तरफ से साइकिल/रिक्शा सवारों को टी शर्ट वितरण की गई। और उन्होंने कहा कि वाहनों के प्रयोग को कम से कम करके साइकिल चलाने को बढ़ावा देने की कोशिश करनी चाहिए।