Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

टैगोर थिएटर में बही सुरों की धारा : देश के वीर जवानों को समर्पित रहा कार्यक्रम 

0
38

 

चण्डीगढ़ : टैगोर थिएटर में सुर-रंग कलामंच सोसाइटी द्वारा संगीतमयी शाम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम देश के वीर जवानों को समर्पित रहा।
जिसमें आईएएस अधिकारी योगेश कुमार एवं वर्षा खंगवाल विशेष रूप से मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत राजबीर बामनिया और कृष्णा सांवरा ने देशभक्ति के गीत “हर करम अपना करेंगे” से की। इंडियन आइडल फेम अभिजीत शर्मा ने दोनों ने किया था। प्यार गाकर खूब तालियां बटोरी..दिल्ली से आई इंदु ठाकुर ने तो मेरे सनम ओ मेरे सनम और कहीं दीप जले कहीं दिल गीत गाकर समा बांध दिया, रविंद्र भारद्वाज ने रोते हुए आते हैं सब गीत की शानदार प्रस्तुति दी, तनिष्का मथारू ने करले प्यार करले के दिन है यही, दिशिता बमानिया ने जो मेरी मंजिलों को जाती है, डॉक्टर माला और बलविंदर सिंह ने क्या खूब लगती हो गाकर महफिल में चार चांद लगा दिए, सरदार परमजीत सिंह सूरी ने किसको प्यार करूं गीत गाकर लोगों कि खूब वाहा-वाही लूटी।

कार्यक्रम में हरियाणा की मशहूर एक्ट्रेस उषा शर्मा जी स्टार गेस्ट के रूप में उपस्थिति रही. इस कार्यक्रम की विशेष बात रही की इसमें हरियाणा के कलाकारों ने भी हरियाणवी गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।

करनाल से आए कृष्ण सांवरा और  अनिका ने मैं सूरज तू चंद्रावल और राम जी ने रूप दिया खूब डट  कै गीत गाकर कार्यक्रम में हरियाणवी रंग की महक बिखेर दी…। डॉ नवीन चावला ने वादा रहा सनम, मिस्टर सुनील छाबड़ा और नैंसी ने काहे को बुलाया मुझे बालमा गीत गाये।

कार्यक्रम के आयोजक राजबीर बमानिया ने -करवटें बदलते रहे सारी रात हम और ओ मेरे सनम ओ मेरे सनम और उठ नींद से मिर्जेया जाग जा गीत गाकर रोमांच को और चरम पर पहुंचा दिया।

कार्यक्रम में संगीत का अरेंजमेंट मशहूर संगीतकार संतोष कटारिया और उसकी टीम ने दिया। मंच का संचालन पुनीता बावा और संजीव कौड़ा ने किया।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी से श्री संजीव खन्ना, भारत विकास परिषद् के संरक्षक प्रदीप जैन और सचिव उषा गोयल की विशेष गरिमामयी उपस्थिति रही।