Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

फूलों की खुशबू और फिटनेस का संगम: सुपर फिटनेस सेंटर में अनोखा होली उत्सव

0
44

 

चंडीगढ़, 3 मार्च 2026: सेक्टर-45 स्थित सुपर फिटनेस सेंटर में इस वर्ष होली का पर्व एक विशेष अंदाज़ में मनाया गया। यहां होली केवल रंगों का उत्सव नहीं रही, बल्कि यह फिटनेस, सकारात्मक ऊर्जा और आपसी भाईचारे का प्रतीक बन गई। सेंटर का पूरा परिसर फूलों की महक, संगीत की मधुर धुनों और खुशियों की गूंज से सराबोर दिखाई दिया, जब मेंबर्स और उत्तराखंड प्रकोष्ठ के सदस्यों ने मिलकर “फूलों की होली” खेली।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड प्रकोष्ठ भाजपा के अध्यक्ष भूपिंदर शर्मा तथा वैदिक एस्ट्रोलॉजर, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड होल्डर, एस्ट्रो प्रेसिडेंट ऑफ चंडीगढ़ और ‘मिरेकल ऑफ एस्ट्रोलॉजी’ की फाउंडर एवं प्रेसिडेंट डॉ. चारवी ठाकुर ने शिरकत की। इस दौरान उनके साथ गीता शर्मा ,आकांक्षा, ज्योति पाल, ऋतु सोनी,पूजा,गगन,रूबी,रोली,सूरज शर्मा भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का आयोजन सेंटर हेड प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में किया गया।

फूलों की वर्षा के बीच सभी उपस्थित सदस्यों ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया। संगीत की धुनों पर मेंबर्स, अतिथियों और उत्तराखंड प्रकोष्ठ के सदस्यों ने मिलकर डांस किया, जिससे पूरा वातावरण उल्लास और उमंग से भर गया। रंग-बिरंगे पुष्पों के बीच हंसी, खुशी और ऊर्जा की झलक स्पष्ट दिखाई दे रही थी।

भूपिंदर शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि होली का पर्व हमें भेदभाव मिटाकर प्रेम और एकता का संदेश देता है। फूलों की होली पर्यावरण संरक्षण का भी प्रतीक है और समाज को सकारात्मक दिशा देने का माध्यम बन सकती है।

डॉ. चारवी ठाकुर ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि ऊर्जा, उल्लास और आध्यात्मिक शुद्धि का पर्व है। सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली से ही व्यक्ति जीवन में संतुलन और सफलता प्राप्त कर सकता है।

पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। अंत में सभी ने एक-दूसरे को फूलों से होली की शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ, खुशहाल और एकजुट समाज के निर्माण का संकल्प लिया।