एस एस फाउंडेशन द्वारा संचालित राष्ट्रीय संवेदनाओं को समर्पित, मनांजलि मंच ने भारतीय संस्कृति का महापर्व रंगों का त्यौहार होली महोत्सव युवा पीढ़ी के संग मनाया। मंच के संस्थापक डॉक्टर एस एल गर्ग व डॉक्टर संतोष गर्ग ने के सानिध्य में यह कार्यक्रम सेक्टर 6 पंचकूला में आयोजित किया गया। सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली महापर्व की बधाई दी। तत्पश्चात् भोजन प्रसादी व गर्मा- गर्म गुलाब जामुन का आनंद लिया।




















