Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

संजय टंडन ने टी बी पीड़ितों को 50 प्रोटीन युक्त किट का किया वितरण टंडन अभी तक 110 निःशुल्क किटों को कर चुके

0
132

संजय टंडन ने टी बी पीड़ितों को 50 प्रोटीन युक्त किट का किया वितरण
टंडन अभी तक 110 निःशुल्क किटों को कर चुके

चंडीगढ़ :

” देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टी बी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टी बी के मरीजों को खाने की विशेष किट को टी बी के मरीजों को निःशुल्क वितरण में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एव हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन ने मदद का हाथ बढ़ा कर सैंकड़ों मरीजों को खाने की किट प्रदान कर एक पुण्य का कार्य किया है | इसका हम सभी उनका हृदय से आभार व्यक्त करते हैं | ” ये बात पार्टी के मेडिकल प्रकोष्ठ के पूर्व संयोजक
प्रिन्स बन्धूला ने धनास के स्माल फ्लैट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही | इस दौरान 50 नए मरीजों को संजय टंडन द्वारा प्रोटीन से पूर्ण खाद्य किट को बांटा गया | इस अवसर पर उनके साथ डॉ स्वरूप, मंडल अध्यक्ष गौरव कश्यप, संजीव वर्मा, रविंदर ठाकुर, सिया राम वर्मा, कमलेश, सोनू गुप्ता एवं तेज बहादुर व् संजीव वर्मा उपस्थित रहे।
उपस्थित सभी लोगों को सम्बोधित करते हुए संजय टंडन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाये जा रहे ” जन-जन का रखे ध्यान, टी बी मुक्त भारत अभियान ” नामक अभियान के माध्यम से जो गरीब लोग प्रोटीन का भरपूर आहार नहीं ले पाते, ऐसे लोगों के लिए हम सभी लोगों को अपनी कमाई से इन लोगों पर खर्च कर इनको खाने की सामग्री उपलब्ध करवानी चाहिए | उन्होंने स्वयं अभी तक तीन बार कुल 110 खाद्य किट को जरूरतमंद मरीजों में बांटा जिस से उनको एक अलग प्रकार के सुख का आभास हुआ | ये एक परोपकार का कार्य है और हम सभी को इसके अंदर कुछ न कुछ अपना अंशदान देना चाहिए ताकि देश से इस बीमारी को जड़ से उखाड़ फेंकने के मोदी सरकार के अभियान का हम भी हिस्सा बन सकें | हम सभी को एक कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता है | समाज में सक्षम लोग आगे आकर गरीबों की मदद करें और उनको इस बीमारी से निजात पाने के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाना चाहिए |