Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

कारगिल विजय दिवस के अवसर हरियावल वाटिका में पौधारोपण

0
163

कारगिल विजय दिवस के अवसर हरियावल वाटिका में पौधारोपण
——————————————————————————
आज 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शाम 4:00 बजे सेक्टर 42 के हरियावल वाटिका में जय मधुसूदन जय श्रीकृष्ण फाउंडेशन और हरियावल पंजाब चंडीगढ़ महानगर के तरफ से पौधारोपण किया गया और इस अवसर पर सभी उपस्थित पर्यावरण प्रेमियों ने पौधा लगाने के साथ उसे बचाने का संकल्प लिया।                  फाउंडेशन के संस्थापक और हरियावल के संयोजक प्रभुनाथ शाही ने बताया कि आज हम सब पर्यावरण संरक्षण का संकल्प पौधारोपण के साथ लेते हुए भारत माता के महान सपूतों के बलिदान को नमन करते हैं और उनके त्याग एवं तपस्या से प्रेरणा लेते हुए आज हम सभी को  पर्यावरण संकट रूपी चुनौती से निपटने के लिए आगे बढ़ना चाहिए।                                   पौधारोपण के अवसर पर हरियावल चंडीगढ़ के सह संयोजक राजीव गुप्ता ने सभी पर्यावरण प्रेमियों से आग्रह किया की ज्यादा से ज्यादा पौधा लगाएं और उसे अवश्य बचाएं।               हरियावल  वाटिका के व्यवस्थापक नरेश पुरी ने इस अवसर पर आए हुए सभी पर्यावरण प्रेमियों का हृदय से धन्यवाद किए।                             आज के इस कार्यक्रम में श्री अशोक कपिला, डॉक्टर संगम वर्मा,संजय कुमार, चुन्नू राय, आदर्श राय, सनी कुमार, रोहित सूद, रजनीश राणा, कुलदीप पठानिया और अन्य पर्यावरण प्रेमी शामिल हुए।