Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद हुए 52 साल के*

0
346
*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद हुए 52 साल के*
 *सेवा दिवस के रुप में मनाया अपना जन्मदिन*
 *केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन कर दी बधाई*
चंडीगढ़ 22 मई 2023.
भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद का जन्मदिन आज भले ही  सादगी के साथ मनाया गया लेकिन खास हो गया जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन करके उन्हें जन्मदिन की बधाई दी व उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी । उनके अलावा अनेक केंद्रीय मंत्रीयो तथा पार्टी के राष्ट्रीय नेताओ, प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं तथा अनेको कार्यकर्ताओं ने भी अरुण सूद को फोन व सोशल मीडिया के माध्यम से जन्मदिन की शुभकामनाएं दी जिनसे उनका यह जन्मदिन खास बन गया।
अरुण सूद ने  सुबह परिवार के साथ सेक्टर 45 स्तिथ गौशाला  जाकर गऊओं को चारा खिलाया व आ गऊ माता का आशीर्वाद लिया। सेक्टर 23 स्तिथ मदर टेरेसा होम तथा सेक्टर 45 के आश्रय आश्रम  में  शारिरिक अक्षम बच्चो को फल वितरण किया, सेक्टर 47 में कुष्ट आश्रम में रह रहे परिवारो में फल वितरण किये। इनके अलावा 52 वर्ष की आयु होने पर  मौली जागरां में 52  गरीब बच्चों को स्कूल की यूनिफार्म भेट की व चंदा मॉडल स्कूल में 21,000 रुपये की धनराशि भी दी, हल्लोमाजरा में 52 गरीब परिवारों को सूखा राशन तथा रामदरबार में के बाल्मीकि मन्दिर में 52 बच्चो को पेन, किताबे कापी व स्टेशनरी व 11 हजार रुपये भी वितरित की।
इस बीच दिनभर कार्यकर्ताओं द्वारा उनसे मिल कर जन्मदिन बधाईयाँ देने का सिलसिला चलता रहा।