Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ भारती प्रवीण पवार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर का किया दौरा

0
251

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ भारती प्रवीण पवार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर का किया दौरा

केंद्र की मेडिकल सेवाओं का लिया जायजा

धर्मपुर 9 मई —- केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री, डॉ भारती प्रवीण पवार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर का दौरा किया। उन्होंने केंद्र द्वारा दी जा रही मेडिकल सेवाओं का जायजा लिया । उनके द्वारा एक्स –रे रूम , दवाई भण्डार, मातृ शिशु स्वास्थ्य कक्ष , नेत्र विभाग, मेल व फीमैल वार्ड एवं डेंटल ओपीडी का निरीक्षण किया गया ।

इस अवसर पर उन्होंने डाक्टरों और केंद्र के कर्मचारियों के साथ विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के द्वारा लोगों को बेहतर मेडिकल सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं । डॉ पवार ने कहा कि लोगों को बेहतर चिकित्सा प्रदान करने के लिए नई तकनीकों का अपनाना चाहिए, खास तौर पर पहाड़ी इलाकों में ड्रोन टेक्नॉलजी का इस्तेमाल करने की जरूरत पर बल दिया।

डॉ भारती ने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार द्वारा इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बिस्तरों की संख्या बढाने के साथ-साथ अन्य सुविधाओं के विस्तार के लिए पूरा सहयोग दिया जाएगा ।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि सोलन में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एक अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। इस अस्पताल में हैली एम्बुलेंस की भी सुविधा उपलब्ध होगी । उन्होंने कहा कि दुर्गम इलाकों और बार्डर एरिया में स्वास्थ्य क्षेत्र में बहुत काम करने की जरूरत है।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के डायरेक्टर डॉ गोपाल बेरी, चीफ मेडिकल ऑफिसर, सोलन डॉ राजन उप्पल , ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर, डॉ कविता शर्मा , डॉ निशांत, खंड स्वास्थ्य शिक्षिका मीना चौहान एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ मेम्बर मौजूद थे।