Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं :खोसला

0
383

बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं :खोसला

फाउंडेशन फॉर रिलीजड एंड यूनिवर्सल पीस के राष्ट्रीय सचिव राजीव जोली खोसला ने डिफेंस कॉलोनी अचार्य सुशील मुनि आश्रम में जा कर मां सरस्वती माता की प्रतिमा को नमन किया और बताया कि देशभर में आज वसंत पंचमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस दिन से ऋतु परिवर्तन की शुरुआत हो जाती है. वसंत पंचमी पर मां सरस्वती की विशेष आराधना की जाती है. विधि-विधान से मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर उन्हें पीले मिष्ठानों का भोग लगाया जाता है और पीले वस्त्रों को धारण किया जाता है. वसंत पंचमी को श्री पंचमी और सरस्वती पंचमी के नाम से भी जाना जाता है. आज हम आपको बताएंगे कि आखिर क्यों वसंत पंचमी का त्यौहार मनाया जाता है.
वसंत ऋतु को सभी ऋतुओं का राजा माना जाता है. बता दें कि सभी ऋतुएं अपने क्रम में आती हैं. शीत ऋतु का जब समापन होता है तो वसंत का आगमन होता है. हर साल माघ मास की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी की त्यौहार मनाया जाता है. दरअसल, ये उत्सव वसंत ऋतु के आगमन का उत्सव होता है. वसंत पंचमी मनाए जाने को लेकर कुछ पौराणिक कथाएं भी प्रचलित हैं.मान्यता है कि सृष्टि के रचियता भगवान ब्रह्मा के मुख से वसंत पंचमी के दिन ही ज्ञान और विद्या की देवी मां सरस्वती का प्राकट्य हुआ था. इसी वजह से ज्ञान के उपासक सभी लोग वसंत पंचमी के दिन अपनी आराध्य देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना करते हैं.
कामदेव एवं रति की पूजा
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वसंत पचमी के दिन कामदेव और रति पृथ्वी पर आते हैं, इसी के साथ ही वसंत ऋतु का आगमन होने लगता है. कामदेव एवं रति के आगमन से पृथ्वी पर प्रेम बढ़ता है. कामदेव के प्रभाव से ही पृथ्वी पर इस ऋतु में सभी जीवों में प्रेम के भाव का संचार होने लगता है. इस वजह से वसंत पंचमी पर कामदेव एवं उनकी पत्नी रति की पूजा करने की भी परंपरा है.