Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

कश्यप राजपूत सभा चंडीगढ की तरफ से गरीब लड़की की शादी करवाई

0
700

कश्यप राजपूत सभा चंडीगढ की तरफ से गरीब लड़की की शादी करवाई

आज दिनांक 5/02/2022 को कश्यप राजपूत सभा चंडीगढ की तरफ से सैक्टर 37 कश्यप राजपूत भवन चंडीगढ मे एक गरीब परिवार की लड़की की शादी करवाई गई। कश्यप राजपूत सभा चंडीगढ के चेयरमैन एन आर मैहरा जी ने बताया की लड़की बापू धाम चंडीगढ मे रहती है और लड़की के पिता नही है माता जी का कोरोना के समय देहांत हो गिया था। घर मे कोई कमाने वाला नही है इस लिए शादी का सारा खर्चा सभा ने उठाया है।। घरेलू का समान भी लड़की को उपहार के तौर पर भेंट किया गिया। जैसे डबल बैड, गद्दे, अलमारी, पेटी, एल सी डी , फ्रीज , वाशिंग मशीन, डिनर सैट स्टील व प्लास्टिक का, प्रैस, पंखा, जिसे, दो गोल्ड लोंग, दो चांदी की पायल, 10 लेडीज व जेन्ट्स सूट, 4 रजाई व कम्बल और बैड शीट इत्यादि दिया और लड़की को 5100 रूपये शगुन भी दिया गिया।।। कश्यप राजपूत सभा ने कोरोना के समय भी जरूरतमंद परिवार को लंगर, सुखा राशन, दवाईयां उपलब्ध करवाई गई थी । और हमने जरूरतमंद परिवार की लड़कियों के लिए शगुन स्कीम भी शुरू की हुई है और भी समाजिक कार्य करते रहते है। वरिष्ठ उप चेयरमैन औम प्रकाश मैहरा जी ने सभा की सारी टीम व सभी सहयोगियों का बहुत बहुत धन्यावाद व आभार व्यक्त किया। टीम के सभी सदस्यों की तरफ से दोनो वर वधू को आशीर्वाद दिया गिया।