
आज दिनाँक 4 सितंबर 2021 को गुरुग्राम के संकट मोचन धाम, रामलीला ग्राउंड, सदर बाजार, गुरुग्राम मैं श्री श्याम परिवार फॉउंडेशन, गुरुग्राम द्वारा गरीब लोगों के लिये वैक्सिनशन कैम्प का आयोजन किया।
संस्था के संरक्षक नवीन गुप्ता व रोशन लाल मंगला व माननीय सदस्य अजय गोयल ने बताया कि श्री श्याम परिवार फॉउंडेशन द्वारा आज चौथा निःशुल्क वैक्सिनशन कैम्प का आयोजन किया गया है व श्री श्याम परिवार फॉउंडेशन लगातार वैक्सीन कैम्प लगवाना चाहते है
इस कड़ी मैं गुरुग्राम के आदरणीय विधायक श्री सुधीर सिंगला का तहे दिल से हार्दिक अभिनंदन व्यक्त किया कि वो एक फ़ोन कॉल पर की संस्था के किसी भी सामाजिक कार्य के लिए अर्द्ध रात्रि भी तैयार रहते है
इस कड़ी में आज श्री श्याम परिवार फॉउंडेशन के अध्य्क्ष पुनीत अग्रवाल ने बताया कि आज 181 लोगो को यह वैक्सीन लगाई गई है
तथा पुनीत अग्रवाल ने बताया कि मोदी जी की ये मुहिम काबिले तारीफ है और देश को इस संकट से बचाने के लिये सभी को वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिये
इसमें पुनीत अग्रवाल, (अध्य्क्ष श्री श्याम परिवार फॉउंडेशन)
नवीन गुप्ता, संरक्षक
रोशन लाल मंगला, संरक्षक
नितिन अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, मनीष जैन, प्रिंस मंगला, विपुल अग्रवाल, अमन गर्ग, शुभम मंगला, दिनेश कुमार, हिमांशु व राघव मंगला आदि मौजूद रहे व इस कैम्प को सफल बनाया



















