
सुखना लेक में फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का किया आयोजन
65वीं वर्षगांठ पर एलआईसी, चण्डीगढ़ मंडल ने मनाया बीमा सप्ताह
चण्डीगढ़ : भारत के प्रमुख वित्तीय समूह भारतीय जीवन बीमा निगम का 1 सितंबर को 65वां स्थापना दिवस था। इस अवसर पर एलआईसी, चण्डीगढ़ मंडल ने निगम की 65वीं वर्षगांठ को हर्षोल्लास से मनाते हुए 1 से 7 सितंबर तक बीमा सप्ताह का शुभारंभ किया। इस दौरान मंडल द्वारा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है ।
केंद्रीय वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग ने “आजादी का अमृत महोत्सव” मनाने के उद्देश्य से दिनांक 13 अगस्त से 2 अक्टूबर तक “फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0” का आह्वान किया है। इसी श्रृंखला में एलआईसी, मंडल कार्यालय चण्डीगढ़ ने भी इस समारोह का सहभागी बनते हुए आज सुखना झील में सुबह 6.30 बजे “फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0” कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें टोक्यो ओलंपिक 2020 की हॉकी टीम की सदस्यों सुश्री रीना खोखर और सुश्री मोनिका को आमंत्रित किया गया। इस कार्यक्रम में हरविंदर सिंह, वरिष्ठ मंडल प्रबंधक ने इन खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा टोक्यो ओलंपिक 2020 की भारतीय हॉकी टीम में उनके अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए सुश्री रीना खोखर और सुश्री मोनिका को समस्त चण्डीगढ़ मंडल की तरफ से दस-दस लाख रुपये का चेक भेंट किया।
इस अवसर पर एलआईसी, चण्डीगढ़ मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेतेहुए सुश्री रीना खोखर और सुश्री खोखर के साथ मिलकर सुखना लेक के पांच किलोमीटर के दायरे में पैदल चलते हुए फिट इंडिया मूवमेंट के संदेश- “फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज” का व्यापक प्रचार किया।



















