Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की तीसरी पुण्यतिथि पर भाजपा द्वारा दी गई श्रद्धांजलि

0
225

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की तीसरी पुण्यतिथि पर भाजपा द्वारा दी गई श्रद्धांजलि

चंडीगढ़ 16 अगस्त।
भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई की तीसरी पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद , मेयर रविकांत शर्मा , महामंत्री रामवीर भट्टी, सचिव अमित राणा , देवी सिंह गजेंद्र शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन, युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय राणा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने अटल बिहारी वाजपेई को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई का व्यक्तित्व स्वयं में एक संपूर्ण व्यक्तित्व है। पार्टी को इस मुकाम तक पहुंचाने में उनका महान योगदान है । उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही पार्टी हमेशा तरक्की करेगी। आज उनकी पुण्यतिथि पर चंडीगढ़ भाजपा के सभी कार्यकर्ता उनको नमन करते हैं तथा उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का प्रण लेते हैं।