Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

चंडीगढ़ जैन समाज ने उत्तरप्रदेश बागपत के बडा गॉव में जैन धर्म के प्रसिद्ध त्रिलोक तीर्थ पर श्रद्धालुओं की बस पर हमला किये जाने की निंदा

0
267

चंडीगढ़ जैन समाज ने उत्तरप्रदेश बागपत के बडा गॉव में जैन धर्म के प्रसिद्ध त्रिलोक तीर्थ पर श्रद्धालुओं की बस पर हमला किये जाने की निंदा

चंडीगढ़ 16 अगस्त ।
चंडीगढ़ जैन समाज ने उत्तरप्रदेश में बागपत के बड़ागांव में स्तिथ जैन तीर्थस्थान त्रिलोक तीर्थ पर दर्शनार्थियों की एक बस पर किये गए हमले की निंदा की है। समाज के अग्रणी सदस्य एवं भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चन्द जैन ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिख मामले में उचित कार्यवाही किये जाने, इसप्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने दिए जाने व तीर्थस्थल पर आने वाले जैन धर्मानुयायीयो की सुरक्षा सुनिश्चित किये जाने की मांग की है।
कैलाश चन्द जैन ने बताया कि जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बागपत में खेकड़ा थानाक्षेत्र के बड़ागांव स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में रविवार को भगवान पार्श्वनाथ के निर्वाण महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमे दूर-दराज से आए महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भगवान पार्श्वनाथ की पालकी यात्रा निकालकर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया।
रात्रि करीब 8:00 बजे मंदिर के बाहर बड़ागांव का एक विशेष समुदाय का युवक ठेले पर जैन शिकंजी का बैनर लगाकर चिकन-बिरयानी बेच रहा था। इसका पता लगने पर बड़ौत व दिल्ली से आए कुछ श्रद्धालुओं ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट कर दी।
इसके कुछ देर बाद आरोपी ने गांव से अपने दर्जनों साथियों को बुलाकर लाया और उनके साथ मिलकर श्रद्धालुओं की बस पर पथराव करने के साथ ही आग लगाने का प्रयास किया। पथराव में श्रद्धालुओं की बस छतिग्रस्त हो गई तथा पथराव से कई श्रद्धालुओं को चोटे आयी है।
कैलाश चन्द जैन ने इस घटनाक्रम की घोर निंदा करते हुए उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए । पत्र में भविष्य में इसप्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो तथा जैन धर्मानुयायीयो की सुरक्षा सुनिश्चित किये जाने की भी मांग की गई है।