चंडीगढ़ः देवराज त्यागी, निदेशक गांधी स्मारक भवन, चंडीगढ़ ने कहा कि स्थानीय प्रशासन ने जो आम जनता के लिए लोकडाउन में छूट दी है उसके लिए माननीय प्रशासक महोदय वी.पी.सिंह बदनौर एवं प्रशासक सलाहकार श्री मनोज परिदा को हार्दिक आभार। इस छूट से काफी लोगों को रोजगार मिलेगा।
गांधी स्मारक भवन सैक्टर-16 चंडीगढ़ में पुस्तकालय, संग्रहालय एवं प्राकृतिक चिकित्सा का काम शुरू हो गया है। काफी समय से पुस्तकालय के लिए छात्र छात्राओं की पुस्तकालय खोलने की डिमांड आ रही थी। इस निर्णय से उनको काफी राहत मिली है। पुस्तकालय में सैनेटाईजर, सोशल डिस्टैंस के नियमों का पालन करना तथा मास्क लगाना अनिवार्य रहेगा।
इसी तरह महात्मा गांधी जी का संग्रहालय भी खोल दिया गया जिसमें गांधी जी के जीवन दर्शन को दर्शाती हुई उनके जन्म से मृत्यु तक की लगभग 150 तस्वीरें। गांधी जी की जेल, दांडी यात्रा का मैप अंग्रजों के जमाने का फोन जिसमेa गांधी जी का अंग्रेजी व हिंदी में भाषण सुना जा सकता है ,उनके जीवन पर आधारित शार्ट फिल्म भी देखी जा सकती है। विश्व के लगभग 100 से अधिक राष्ट्रों ने गांधी जी की तस्वीर का डाक टिकट जारी किया हुआ है जिनमें से 35 यहाँ प्रदर्शित हैं। इसके अतिरिक्त यहाँ नमक बनाते हुए गांधी जी की खड़ाऊ, चश्मा, पाकेट वाच , पेटी चर्खा , लकड़ी के बर्तन, तीन बंदर आदि प्रदर्शित किए गए हैं।
अब भवन की सभी गतिविधियां जैसे प्राकृतिक चिकित्सा द्वारा उपचार , साहित्य बिक्री इत्यादि सुचारू रूप से शुरू हो गयी है।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020




















