Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण के गठन पर मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष का धन्यवाद किया

0
319

पंचकूला शहर और इसकी ऐतिहासिक विरासत को सही मायने में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पहचाना: अजय शर्मा

पंचकूल 09 जून: पंचकूल शहर को विश्व के मानचित्र पर महत्वपूर्ण पहचान दिलाने व इसके चहुमुखी विकास के लिए पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण के गठन का ऐलान करने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल व हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष एवं पंचकूला से विधायक ज्ञान चंद गुप्ता का ज़िला भाजपा व पंचकूला वासियों ने धन्यवाद किया। आज भाजपा कार्यालय पंचकूला में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ शहर के विभिन्न हाउस ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन, समाजसेवी संगठनों के साथ शहर के गणमान्य व्यक्ति विधानसभा अध्यक्ष का धन्यवाद करने पहुंचे। गुरुग्राम, फरीदाबाद के बाद पंचकूला हरियाणा का तीसरा ऐसा जिला है जहां महानगर विकास प्राधिकरण का गठन किया गया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष अजय शर्मा ने इस अवसर पर कहा मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी ने पंचकूला के विकास के लिए जो नई योजनाओं का पिटारा खोला उसके लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री जी का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद करत हूँ। उन्होंने कहा कि हरियाणा में अब से पहले किसी भी मुख्यमंत्री ने पंचकूला के विकास का संज्ञान नही लिया। अगर किसी ने कुछ घोषणाएँ की भी मगर उन पर अमल कभी नहीं हुआ। अजय शर्मा ने कहा पंचकूला शहर और इसकी ऐतिहासिक विरासत को सही मायने में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ही पहचाना। पंचकूला शहर का सही में विकास बीते 7 सालों से ही होने लगा है जब से प्रदेश में भाजपा सरकार और पंचकूला से भाई ज्ञान चंद गुप्ता विधायक बने। उन्होंने कहा हमारे बड़े भाई हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष एवं पंचकूला से विधायक ज्ञान चंद गुप्ता दिन रात पंचकूला के विकास में लगे हुए हैं। उन्हीं की अथक मेहनत का परिणाम है कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण के गठन की घोषणा की गई। अजय शर्मा ने कहा में भाजपा पंचकूला की ओर से मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी व हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं।

श्री सनातन धर्म सभा(पंजी.) सेक्टर-17, गौरी शंकर मंदिर एवं हाउस ओनर्स वेलफेयर फेडरेशन के एसपी गोयल ( प्रधान), आर पी तिवारी महासचिव,आर एन वर्मा जनरल सेक्टरी, नरेश गोयल उप प्रधान, बालकिशन सिंगला के साथ सेक्टर-17 के अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता का पुष्पगुच्छ देकर धन्यवाद किया।

माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा की घोषणाएं।

1. पंचकूला मेट्रो पोलिटन ऑथोरिटी की घोषणा।
पीएमडीए के तहत विकास किया जाएगा।
2. पंचकूला को मेडिकल हब बनाने की ओर हम आगे बढ़ेंगे।
3.शिक्षा हब के तौर पर भी विकसित किया जाएगा।
4.फ़ूड ऐंड ड्रग टेस्टिंग लैब पंचकूला में बनाई जा रही है।
5.थापली में पंचकर्मा केंद्र बनाया जा रहा है ।
6.पंचकूला में फार्मा उधोग को बढ़ावा देने के लिए बरवाला में फार्मा क्लस्टर के तौर पर आगे बढ़ा जा रहा है ।
7. पर्यटन के लिहाज से पंचकूला को और विकसित किया जाएगा ।
8. सड़कों का जाल बनाया जाएगा। एयरपोर्ट को पंचकूला से सीधा जोड़ा जाएगा, इसको लेकर काम किया जा रहा है।
9. मोरनी को पर्यटन के लिहाज से विकसित किया जाएगा , मोरनी के लिए सड़कों को चौड़ा करके कनेक्टिविटी बढ़ाई जाएगी।
10. टिक्करताल से अब 2 सड़कें रायपुररानी जाकर मिलेंगी।
11. चंडीगड़ के इर्द गिर्द एक रिंग रोड़ बनाने की परियोजना आगे बढ़ रही है, जिसे पीडब्ल्यूडी बनाएगी।
12. रेल और हवाई कनेक्टिविटी के लिहाज से पिंजौर के एयरपोर्ट को विकसित किया जा रहा है।