Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

कोरोनाकाल आमजन की जान बचाने का समय है न कि ओछी राजनीित करने का: योगेश्वर शर्मा

0
248

कहा: अतिरिक्त ऑक्सीजन गैस की आपूर्ति देने के लिए जब अरविंद केजरीवाल केंद्र का पहले ही आभार व्यक्त कर चुके हैं तो फिर अनिल विज राजनीति क्यों कर रहे हैं?

पंचकूला, 22 अप्रैल। आम आदमी पार्टी का कहना है कि कोरोना का यह काल आम इंसान की जान बचाने का है, न कि इस घड़ी में इंसानीयत से खिलवाड़ करके उस पर राजनीति करने का। पार्टी का कहना है कि भाजपा चाहे तो हर बात को सही करने का श्रेय ले ले,मगर कोरोना को लेकर ओछी राजनीति न करे, जैसी की हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री करते हैं।
आज यहां जारी एक ब्यान में आप के उत्तरी हरियाणा जोन के सचिव योगेश्वर शर्मा ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री की मांग पर केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए ऑक्सीजन का कोटा बढ़ाया तो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार का इसके लिए बिना देरी किये आभार भी व्यक्त किया। मगर बुधवार को जिस प्रकार से दिल्ली को जा रही ऑक्सीजन गैस की आपूर्ति करने वाले वाहन को हरियाणा में रोका गया और आरोप दिल्ली सरकार पर लगाया गया वह हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की ओछी राजनीति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इससे पहले उत्तरप्रदेश में भी मंगलवार को दिल्ली के लिए आ रही गैस की आपूर्ति करने वाला वाहन को रोका गया। जबकि दिल्ली में स्थानीय निवासियों के आलावा अन्य राज्यों से आये मरीज भी अपना ईलाज करवा रहे हैं। योगेश्वर शर्मा ने आगे कहा कि ऑक्सीजन को लेकर दिल्ली में और देश के कई हिस्सों में अफरा-तफरी का माहौल है। इसकी वजह है कि केंद्र द्वारा कोटा बढ़ाने के बावजूद कई राज्यों द्वारा ऑक्सीजन पर कंट्रोल करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के कई अस्पतालों में इस वक्त ऑक्सीजन का संकट है। कई अस्पतालों में ऑक्सीजन खत्म हो चुका है। कई अस्पताल मरीज को कह रहे हैं कि कुछ दूसरा इंतजाम देखें, लेकिन आखिर मरीज कहां जाएंगे क्योंकि अन्य अस्पतालों में भी हालात खराब हैं। शर्मा ने कहा  कि दिल्ली सरकार को थोड़ी थोड़ी देर में अलग अलग  अस्पतालों से संदेश मिल रहे हैं कि किसी के यहां छह घंटे का तो किसी के यहां चार घंटे का ऑक्सीजन बचा है। कुछ में 24 व 12 घंटे की भी है। उन्होंने कहा कि जब केंद्र ने राज्यों कोटा तय किया है तो खासकर हरियाणा और यूपी क्यों ऑक्सीजन आपूर्ति में बाधक बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक मंगलवार को यूपी के प्रशासनिक अधिकारी मोदीनगर से ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं होने दे रहे थे और बुधवार को जब वहां से आपूर्ति सामान्य हुई तो हरियाणा ने आपूर्ति रोक ली। उन्हेंाने आरोप लगाया कि हरियाणा और यूपी के प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की दादागिरी की वजह से बुधवार को 378 टन की जगह सिर्फ 177  टन ही उठ पाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अक्सर कहा करते हैं कि भाजपा वाले चाहे तो दिल्ली सरकार के हर अच्छे काम का श्रेय ले ले मगर आम आदमी के लिए किये जाने वाले कामों के बीच रुकावट न खड़ी किया करें क्योंकि आम आदमी पार्टी भी तो देश के लोगों की सेवा कर रही है तथा दिल्लीवासी भी सभी भारतीय ही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को आपसी मतभेद एवं राजनीति से ऊपर उठकर कर इस संकट की घड़ी में एकजुट होकर देश के लोगों की सेवा करते हुए उनकी जान बचाने की ओर ध्यान देना चाहिए।