नरेश नाज़ जी द्वारा स्थापित महिला काव्य मंच (रजि.) की चंडीगढ़ इकाई ने आज दिनांक 18/04/2021 एतवार को फेसबुक ग्रुप द्वारा ऑनलाइन काव्यगोष्ठी का आयोजन किया। महिला काव्य मंच ट्राइसिटी की अध्यक्ष श्रीमती राशि श्रीवास्तव की अध्यक्षता एवं महिला काव्य मंच चंडीगढ़ की अध्यक्षा श्रीमती संगीता शर्मा कुंद्रा के सानिध्य में मासिक काव्य गोष्ठी सम्पन्न हुई। आज कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती को दीप प्रज्वलन ,पुष्प अर्पण कर के संगीता शर्मा कुंद्रा द्वारा हुआ। चंडीगढ़ इकाई की अध्यक्ष श्रीमती संगीता शर्मा कुंद्रा के सहयोग से काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन हुआ।
इस कार्यक्रम में श्रीमती शैलजा, नीरजा शर्मा,आभा मुकेश साहनी,रेणु अब्बी ‘रेणू’,सरस्वती कौल भट्ट,मोनिका कटारिया,मनोरमा श्रीवास्तव,चंद्रकला जैन,संगीता शर्मा कुंद्रा’,राशि श्रीवास्तव, रेणुका चुग मिढ्ढा,सीता श्याम कम्बोज, सरोज चोपडा़, सुनीता गर्ग, गरिमा गर्ग ,मंजू बिसला ने अपना काव्य पाठ किया।
अंत में अध्यक्षा श्रीमती राशि श्रीवास्तव जी ने कार्यक्रम की समीक्षा की और सभी प्रतिभागियों के काव्य पाठ की प्रशंसा की।
चंडीगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती संगीता शर्मा कुंद्रा जी ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का तहे दिल से आभार व्यक्त किया।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020



















