डॉ.ज्योत्सना, मुख्य अतिथि और नीरू, विशिष्ट अतिथि रहीं
महिला काव्य मंच इंडोनेशिया इकाई की मासिक गोष्ठी, टैन न्यूज़ पर गत रविवार को हुई। इस गोष्ठी में दुनिया भर से जानी-मानी कवयित्रियों ने हिस्सा लिया।
इस गोष्ठी का सफल संचालन एवं अध्यक्षता कवयित्री येगिता शर्मा, प्रभारी महिला काव्य मंच इंडोनेशिया, ने किया। योगिता एक उमदा कवियित्री के साथ, महिला कावय मंच इंडोनेशिया की प्रभारी, पोएट्री एंड लिट्रेरी ग्रुप (पी.एल.जी. इंटरनेशनल) साउथ ईस्ट एशिया की रीजनल प्रेसिडेंट और इंडियन ऐक्सपैट्रिएट एसोसिएशन मेदान इंडोनेशिया (आई.ई.ए.एम) की कलचरल कनवीनर भी हैं।
काव्य गोष्ठी में प्रसिद्ध कवयित्री डॉ. ज्योत्सना सिंह राजावत ने भारत से मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। भारत से प्रसिद्ध कवियित्री नीरु मित्तल ‘नीर’ विशिष्ट अतिथि के तौर पर जुड़ीं। इस काव्य गोष्ठी में ओमान से विभा तिवारी, सिंगापुर से चित्रा गुप्ता, इंडोनेशिया से वैशाली रस्तौगी, सरस्वती सुरेश और भारत से रेखा नायर ने शिरकत की। सभी कवयित्रियों ने कविता पाठ कर सभी का मन मोह लिया।
महिला काव्य मंच के संस्थापक चेयरमैन श्री नरेश नाज़ हैं और डॉ. दुर्गा सिन्हा “उदार” इसकी अंतरराष्ट्रीय महासचिव हैं।
इंडोनेशिया में रह रहे प्रसिद्ध कवि आशीष शर्मा ने कहा ये अंतरराष्ट्रीय काव्य गोष्ठियाँ सभी को एकता के सूत्र में बांधती हैं। महिला काव्य मंच इंडोनेशिया और योगिता शर्मा का काम सराहनीय है। आशीष शर्मा एक प्रसिद्ध कवि होने के साथ-साथ इंडियन ऐक्सपैट्रिएट एसोसिएशन मेदान इंडोनेशिया (आई.ई.ए.एम) के प्रेसिडेंट और पोएट्री एंड लिट्रेरी ग्रुप (पी.एल.जी. इंटरनेशनल) के ग्लोबल वाईस प्रेसिडेंट भी हैं।




















