चंडीगढ़ 17 मार्च,2021 : भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश महामंत्री रामबीर भट्टी ने यूथ कांग्रेस चंडीगढ़ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा चोरों की तरह चोरी चुपके आज सुबह सुबह कुछ पेट्रोल पंप पर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लगी फोटो पर कालिख फेंक कर प्रधानमंत्री का नहीं देश का अपमान किया है | इस प्रकार की घटिया राजनीति करके उन्होंने अपने दल और उसके शीर्ष नेताओं की कुंठित मानसिकता का परिचय दिया है |
उन्होंने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इनकी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला की नयी नयी हुई ताजपोशी के बाद इस प्रकार से प्रधानमंत्री की फोटो के साथ खिलवाड़ करना अति निंदनीय कृत्य है | ऐसा चंडीगढ़ की राजनीती में पहली बार हुआ है | देश के ऐसे प्रधानमंत्री जो देश की जनता के लिए दिन रात एक किये हुए हैं जो देश के विकास में निरंतर अग्रसर हैं , उनकी फोटो के साथ ऐसा करना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है | दरअसल कांग्रेस पार्टी को देश के विकास से कोई लेना देना नहीं है |
उन्होंने कहा कि इनका तो कुनबा ही भ्रष्टाचारियों और घोटालेबाजों का रहा है | इनकी राजमाता, राजकुमार, बहिन और बहनोई का घोटालों के साथ चोली दामन का साथ है | इनकी आड़ में चंडीगढ़ के पूर्व केंद्रीय मंत्री तो मामा भांजा रेल घोटालों में रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं | इतना ही नहीं इनके कई नेता और पूर्व मंत्री या तो जेलों के अन्दर हैं और कुछ जमानत पर बाहर हैं |
उन्होंने कहा कि देश में संविधान ने सभी को विरोध प्रदर्शन करने का हक दिया है, लेकिन साथ ही उसको शांतिपूर्वक और मर्यादित ढंग से करना उचित ठहराया है | कांग्रेस पार्टी द्वारा किये गए आज के घटनाक्रम को किसी भी कीमत पर संविधान अनुसार प्रदर्शन नहीं कहा जा सकता | इसकी जितनी निंदा की जाये उतनी कम है | उन्होंने कहा कि जिन भी लोगों ने इस ओछी राजनीति का परिचय दिया है, देश की जनता इनको समय रहते जवाब देगी | उन्होंने कहा कि दरअसल कांग्रेस पार्टी को चंडीगढ़ चुनावों से पूर्व अपनी जमीन खिसकती दिख रही है | इसलिए कांग्रेस पार्टी के पास और कोई तो मुद्दा है नहीं इसलिए ऐसी बेतुकी और घटिया राजनीति करके समाचार पत्रों की सुर्खियाँ बटोरना चाहती है | वैसे भी घोटालों में, चोरी में और न जाने कितने अन्य कामों में इनके नेता पहले भी ऐसे घिनोने मामलों में सुर्खियाँ बटोर कर अपनी राजनीती चमकाने का काम करते हैं |
Home
Chandigarh Tricity भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश महामंत्री रामबीर भट्टी ने यूथ कांग्रेस...
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020




















