Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

राजनीति और एंटरटेनमेंट – पत्रकार राजदीप सरदेसाई और अनमोल मलिक जैसे कलाकारों ने चर्चा की।

0
236

चंडीगढ़ सुनीता शास्त्री।चुनाव, राजनीति, गायकी, टैगोर की कविताएं और इससे जुड़ी काफी दिलचस्प बातें लिटराटी-2020 के दूसरे हिस्से में हुई। चंडीगढ़ लिटरेरी सोसाइटी द्वारा आयोजित लिटराटी-2020 में प्रमुख सेशन रहा वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई और पत्रकार जुपिंदरजीत सिंह के साथ। सरदेसाई ने अपनी दो किताबें द इलेक्शन देेट चेंज इंडिया और हाउ मोदी वोन इंडिया पर बात की। सरदेसाई ने कहा कि पहली किताब वर्ष 2014 के दौरान लिखी थी। इसके बाद वर्ष 2019 में दोबारा जब पीएम मोदी की सरकार आई तो इस पर लिखा। मेरे अनुसार 20-25 साल बाद लोग जानना चाहेंगे कि आखिरकार पीएम नरेंद्र मोदी ने कैसे कामयाबी पाई। सरदेसाई ने कहा कि भविष्य में चुनाव सोशलमीडिया में भी हो सकते हैं। इन दिनों प्रचार का सबसे प्रमुख साधन सोशल मीडिया ही है। मैंने अपनी किताब में ये लिखा है। किताब लिखने से जुड़ी बात पर सरदेसाई ने कहा कि मैं तो पत्रकार था, किताबें लिखना मेरे लिए मुश्किल था। मगर मेरी पत्नि सगारिका ने मेरी मदद की। मैं तो 500 शब्दों तक सीमित ही खबर लिख सकते थे। मगर मेरे अनुसार किताबें अकेली होती हैं और आपको एक यात्रा पर लेकर जाती हैं, कंप्यूटर में ऐसा नहीं है। वर्ष 1988 में अपनी पहली स्टोरी पर बात करते हुए सरदेसाई ने कहा कि सचिन को पहली बार खेलते देखा तो मैंने हैडलाइन में उन्हें डॉन ऑफ क्रिकेट हैडलाइन दी। मेरी किताबें राजनीति पर बात करती हैं, लेकिन किसी के समर्थन या उसके खिलाफ नहीं। फिल्मों या किताबों में रोमाटिंक कहानियां लिखना मुश्किल है-फेस्टिवल में इससे पहले गीतकार और लेखक अनमोल मलिक, विभा मित्रा और महक के साथ बात की। जिसमें अनमोल ने कहा ि कि यश राज फिल्म के लिए स्क्रिप्ट राइटर के रूप में लिखते हुए काफी मुश्किल हुई। आप एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म लिखते हैं, तो कई गंभीर मुद्दों को भी छूना चाहिए। मुंबई में हुए 26-11 से जुड़ी घटना मेरी किताब की कहानी की बैकड्रॉप बना। ये एक भारतीय लडक़ी और रशियन लडक़े की प्रेम कहानी थी। अनमोल ने कहा कि विदेश में आप ज्यादा रिस्पॉन्सिबल होते हैं। विभा ने कहा कि युवाओं के लिए लिखते हुए आपको काफी सतर्क होना पड़ता है। इसमें आपको हर शब्द बहुत ध्यान से चुनना होता है। हर किसी के दीमाग में एक बात होती है, जिसे कहानी के रूप में साझा करना अच्छा होता है।