चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। युवा नेता सुनील यादव को भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा युवा कांग्रेस जिला एस ए एस नगर का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। इसकी जानकारी भारतीय युवा कांग्रेस सचिव व पंजाब युवा कांग्रेस के प्रभारी श्री बूंटी शेंकले व श्री मुकेश कुमार की ओर से जारी बयान में यादव की तत्काल प्रभाव से नियुक्ति की जानकारी दी गई है। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता शुचि विश्वास ने सुनील को एस ए एस नगर जिला प्रवक्ता मनोनीत करते हुए आशा जताई है कि सुनील के प्रवक्ता बनने से पार्टी को नयी ऊर्जा मिलेगी गौरतलब है कि 29 वर्षीय सुनील पिछले काफी समय से राजनीतिक व सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। पत्रकारिता व राजनीति शास्त्र में स्नातकोत्तर सुनील वर्तमान में चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया में अहम भूमिका निभा रहे हैंयादव के बारे में युवा कांग्रेस की तरफ से बताया गया है कि उन्होंने पार्टी को मजबूत करने में बहुत योगदान दिया कांग्रेस के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए पंजाब में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।उनकी इस उपलब्धि पर युवा कांग्रेसी पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं व शुभेच्छु जनों ने बधाइयां व शुभकामनाएं प्रेषित की! इस नियुक्ति के बाद, सुनील यादव ने राष्ट्रीय प्रभारी श्री कृष्णा अल्लवरु, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा, युवा कांग्रेस पंजाब प्रभारियों बंटी शेकले, मुकेश कुमार व पंजाब युवा कांग्रेस अध्यक्ष बरिंदर ढिल्लों को धन्यवाद दिया। यादव ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने सभी कार्यकर्ताओं वरिष्ठ जनों को दिया!
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020






















