चंडीगढ़, सुनीता शास्त्री। निसान अफ्रीका, मिडल ईस्ट एंड इंडिया (एएमआई) ने कंपनी के ग्लोबल ट्रांसफॉर्मेशन प्लान के तहत् आज इन क्षेत्रों के लिए अपनी चार वर्षीय विस्तृत योजना का खुलासा किया।एएमआई बिजऩेस प्लान वैश्विक स्तर पर तार्किकीकरण, प्राथमिकताओं को तय करने, फोकस बनाने जैसे पक्षों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और यह उन मॉडलों तथा टैक्नोलॉजी को उन क्षेत्रों के लिए पेश करेगा जिसकी पूरी दुनिया के वाहन बाज़ार में करीब 10 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कंपनी इस क्षेत्र में अपनी मौजूदा ताकत, जिसमें प्रमुख बाज़ारों में निरंतर विकास और मजबूत ब्रैंड मौजूदगी शामिल है, का लाभ उठाने के साथ.साथ एलायंस पार्टनर्स के साथ मिलकर परस्पर लाभ को बढ़ाने के लिए काम करेगी। साथ ही कंपनी ने दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, भारत और नाइजीरिया में अपनी विस्तृत तथा प्रतिस्पर्धी निर्माण सुविधाओं का भी भरपूर लाभ उठाने की योजना बनायी है। निसान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अश्विनी गुप्ता ने बताया, अफ्रीका, पश्चिम एशिया तथा भारत महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं जहां हम अपनी मौजूदा ताकत का इस्तेमाल कर लक्षित निवेश करेंगे और एसयूवी समेत आठ नए उत्पादों को बाज़ार में उतारेंगे। परस्पर गठबंधनों तथा बुनियादी खूबियों के बलबूते दक्षताओं पर ज़ोर देते हुए हम क्षेत्र में, विशेषकर खाड़ी देशोंए, दक्षिण अफ्रीका और मिस्र जैसे प्रमुख बाज़ारों में कंपनी का मुनाफा बढ़ाने पर ध्यान देंगे।चेयरमैनए अफ्रीका, मिडल ईस्ट एंड इंडिया रीजन, गिलॉम कार्टियरए का कहना है, एमआई क्षेत्र में जबर्दस्त संभावनाएं मौजूद हैं और यहां दुनिया के कुछ बेहद गतिशील तथा विविध वाहन बाज़ार मौजूद हैं।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020





















