Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

क्वारेंटाइन किए गए व्यक्तियों ने व्यवस्था सही नहीं होने पर किया अनशन

0
284

चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। ग्राम दरिया से 61 व्यक्तियों को सेक्टर 47 मे सामुदायिक केँद्र जंजघर मे क्वारेंटाइन करने के विरोध मे आज सुबह से ही लोगो नें भोजन त्याग दिया था व इन सभी को होम क्वारेंटाइन करने की मांग कर रहे थे। इन सभी का आरोप था कि यहाँ पर रहनेकी व्यवस्था सही नही हैं शौचालय गंदा पड़ा हुआ हैं, उसमें पानी नही आता साफ सफाई व्यवस्था नही है। वहा छिपकली, सांप इत्यादि विषैली जीवों का वहां पर आने का खतरा हैं इसके अलावा सोने के लिए उनको सिर्फ एक बेडशीट मिली हैं वो भी गन्दी। पीने के पानी कीक़ व्यवस्था भी ठीक नही हैं एवं कमरों मे भी सैनिटाइजर के छिडकाव की कोई व्यवस्था नही हैं। पुरुष एवं महिलाओं के लिए सिर्फ 1-1 ही शौचालय की व्यवस्था हैं इत्यादि स्मास्या हैं।उन लोगो का कहना था इस से अच्छा हमको होम क्वारेंटाइन कर दिया जाए क्योंकि ऐसी जगह पर इँसान क्या जानवर भी रहना पसंद नही करेंगे। इसी के विरोध मे लोगों ने अनशन किया जो शाम 4 बजे चंडीगढ़ प्रशासन एसडीएम ईस्ट सुधांशु गौतम पहुँचे और सबकी समस्याएं सुनी। लोगो कीमांग थीं कि हमें होम क्वारेंटाइन कियाजाए।उसके लिए उन्होने 2 दिन का समय मांगते हुऐ कहा कि अधिकारियो के साथ चर्चा करके इसके ऊपर फैसला लिया जाएगा।तंतकाल मे जो समस्या आ रही हैं जैसे पीने का पानी, शोचाल्य की समस्या, सफाई और जो बच्चे व बुजुर्ग हैं उनको नीचे सोनें मे जो दिक्कत आ रही थीं एवं लोगो का यह भी आरोप थाकि जो डॉक्टर सुबह चेक करने आ रहे हैं वो सिर्फ बुखार एवं जूखाम चेक करके चले जाते हैं।अन्य बीमारियों को टेस्ट नही करते। एवं सबसे ज्यादा दिक्कत छोटे बच्चो को दूध एवं पौष्टिक आहारों का हैं।सभी समस्याएं सुननें के बाद ,स्ष्ठरू नें निवारण स्वरूप संबंधित अधिकारियो को उनके लिए तत्काल मे 5 बेड लगवाने का आदेश दिया है। इस आश्वाशन के साथ लोगो का अनशन टूटा और लोगो नें भोजन ग्रहण किया।इस मौके पर कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि शंकर तिवारी, हरमेल केसरी, सरदार हरजिंदर सिंह बावा, संदीप सैंडी,वकील खान,रवि, विशाल इत्यादि नेताओं नें भी मौके पर जाकर क्वारेंटाइन किए गए व्यक्तियो की समस्याएं सुनी एवं मांग कियाकीइनकी समस्याओं को ध्यान रखते हुऐ इनको होम क्वारेंटाइन किया जाए।