Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

अवगुणों को त्याग कर सबसे प्यार करने का संकल्प लें: नशीला

0
310

Yamunanagar News – नव वर्ष में लोभ, मोह, इर्ष्या, वैर, विरोध अवगुणों को त्याग कर सबसे प्यार करने का संकल्प लें। हम अपने जीवन का अनुभव…

Jan 13, 2020, 08:50 AM IST

नव वर्ष में लोभ, मोह, इर्ष्या, वैर, विरोध अवगुणों को त्याग कर सबसे प्यार करने का संकल्प लें। हम अपने जीवन का अनुभव लेकर नए साल 2020 में शामिल हुए हैं और हम अपने अनुभव से लाभ उठाकर जीवन में सुधार ला सकते हैं। यह विचार दिल्ली सेे आए कवि महात्मा सुरजीत सिंह नशीला ने संत निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित नव वर्ष के उपलक्ष्य में विशेष समागम में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष जो भी भूले हुईं हों, किसी के दिलों को चोट पहुंचाई हो या अपने आप को संवारने का समय दूसरों को बेहतर करने में लगा दिया हो तो अब हमें सेवा, सिमरन, सत्संग का आधार लेते हुए बेहतर इंसान बनने के लिए गुणों को अपनाना है ताकि पूरे संसार के लिए एक वरदान साबित हो सके। सबको साथ लेकर चलने की भावना के साथ, सभी के स्वभावों को स्वीकार करके उनके अंदर भी परमात्मा को देखते हुए अपनी जिन्दगी को संवारें। समागम की शुरूआत पावन अवतार वाणी के शब्द गायन से हुई। सुबह से ही निरंकारी भवन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु लम्बी-लम्बी कतारों में नमस्कार के लिए एकत्रित हो गए। समागम में एक लघु कवि दरबार का भी आयोजन किया गया जिसमें विशेष रूप दिल्ली से आए उस्ताद कवि भाषी मुल्तानी ने अपनी कविता पढ़कर मिशन का सत्य संदेश सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया।

यमुनानगर|निरंकारी भवन में लघु कवि सम्मेलन में विद्वान कवि।

‘);$(‘#showallcoment_’+storyid).show();(function(){var dbc=document.createElement(‘script’);dbc.type=’text/javascript’;dbc.async=false;dbc.src=’https://i10.dainikbhaskar.com/DBComment/bhaskar/com-changes/feedback_bhaskar_v2.js?vm20′;var s=document.getElementsByTagName(‘script’)[0];s.parentNode.insertBefore(dbc,s);dbc.onload=function(){setTimeout(function(){callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);},2000);}})();}else{$(‘#showallcoment_’+storyid).toggle();callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);}}